फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Majju Miyan was a symbol of public service and political prestige.

Fatehpur News: जनसेवा और राजनीतिक प्रतिष्ठा के प्रतीक थे मज्जू मियां

Sat, 20 Jun 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Majju Miyan was a symbol of public service and political prestige.
फाइल फोटो-42-मज्जू मियां। स्रोत: परिजन
फतेहपुर। पट्टीशाह क्षेत्र का नकवी परिवार लंबे समय से जनसेवा और राजनीतिक जागरूकता का प्रतीक माना जाता रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक इस परिवार ने समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सहायता के साथ सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। इस परिवार की पहचान में मज्जू मियां के पिता अतहर हुसैन नकवी का बड़ा योगदान रहा जो क्षेत्र के प्रभावशाली जमींदारों और सम्मानित जन नेताओं में शामिल थे।
विज्ञापन

अतहर हुसैन नकवी भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन से जुड़े प्रमुख राजनीतिक व्यक्तित्वों में रहे। उनकी राजनीतिक विरासत को मज्जू मियां ने आगे बढ़ाया। मज्जू मियां बहुजन समाज पार्टी में कई बार जिला सलाहकार जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे और प्रदेश स्तर तक अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन

उन्होंने हथगाम ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव भी लड़ा। इसमें उन्हें मात्र एक वोट के बेहद मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। राजनीतिक जानकारों के अनुसार यदि परिणाम उनके पक्ष में आता तो वे क्षेत्रीय विकास में बड़ी भूमिका निभाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

मज्जू मियां ने 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पार्टी लोकदल से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। वर्ष 2000 में हथगाम से ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मतों की बराबरी के बाद टॉस कराया गया। इसमें दुर्बीन सिंह विजयी घोषित हुए।

गांव की प्रधानी लंबे समय से इसी परिवार के प्रभाव में रही जहां वे प्रधान प्रतिनिधि और प्रधान पति के रूप में सक्रिय रहे। आम लोगों के बीच वे प्रधान के रूप में ही जाने जाते थे। उनकी पत्नी शमीम फातिमा ने जिला पंचायत सदस्य के रूप में क्षेत्रीय विकास में योगदान दिया।

फाइल फोटो-42-मज्जू मियां। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-42-मज्जू मियां। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed