फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Maharishi Bhrigu's holy place will be directly connected to Rae Bareli

Fatehpur News: रायबरेली से सीधे जुड़ेगी महर्षि भृगु की तपोस्थली

Tue, 30 Jan 2024 03:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 30 Jan 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Bhrigu's holy place will be directly connected to Rae Bareli
फोटो - 13 - भिटौरा में गंगा नदी पर होता पुल का निर्माण। संवाद
विज्ञापन

---खास खबर---
- गंगा नदी पर 11,548 करोड़ से शुरू हुआ पुल का निर्माण
- सेतु निगम को अप्रैल 2026 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर से सटे भिटौरा ब्लॉक में मौजूद महर्षि भृगु की तपोस्थली से जल्द ही सीधे रायबरेली जिले को जोड़ा जाएगा। भिटौरा में गंगा नदी पर राज्य सेतु निगम की ओर से 11,548 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। अप्रैल 2026 तक पुल का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य तय है।
जिले से रायबरेली जाने वाले लोगों को अब परेशान का सामना नहीं करना पड़ेगा। भिटौरा में गंगा नदी पर पुल का निर्माण शुरू हो गया। वहां 1,461 मीटर लंबा और 750 मीटर चौड़ा पुल बनाया जाएगा। जो रायबरेली जिले के रालपुर गांव को जोड़ेगा।
विज्ञापन

पुल निर्माण की स्वीकृति दिसंबर 2022 में हुई थी, लेकिन निर्माण कार्य जून 2023 से शुरू हुआ। निर्माण कार्य में ठेकेदारों को ढिलाई न बरतने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। वैकल्पिक तौर पर पुल बनने तक यहां एक लोहे का अस्थायी ब्रिज बनाया गया है। जिससे कि छोटे वाहनों के आवागमन में कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा पुल की कोठी का निर्माण चल रहा है। उम्मीद है कि लक्ष्य के अनुसार पुल निर्माण पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ बाइपास पर वाहनों का लोड होगा कम
जिले से रायबरेली सीमा में जाने के लिए वर्तमान में असनी और डलमऊ पुल संचालित हैं। रायबरेली जिले से आने वाले अधिकतर वाहन इन्हीं पुल से हो कर गुजरते हैं और शहर के लखनऊ बाईपास पर आ कर निकलते हैं। इससे लखनऊ बाईपास पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। भिटौरा में पुल बनने के बाद लखनऊ बाइपास पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। इससे दोनों जिलों में होने वाले व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

कोट
भिटौरा में गंगा नदी पर पुल का निर्माण शुरू हो गया। तय लक्ष्य के अनुसार पुल निर्माण पूर्ण कराने की कोशिश की जा रही है। गंगा नदी पर पुल बनने से दोनों जिले के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। - अभय वर्मा, अवर अभियंता, उ.प्र. राज्य सेतु लिमिटेड, कौशांबी।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed