फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Maha Kumbh: More than 10 trains cancelled, huge jam due to diversion

महाकुंभ : 10 से अधिक ट्रेनें निरस्त, डायवर्जन से भीषण जाम

Sat, 25 Jan 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh: More than 10 trains cancelled, huge jam due to diversion
सौरा के पास हाईवे पर लगा जाम।  - फोटो : सौरा के पास हाईवे पर लगा जाम।
फतेहपुर। महाकुंभ मौनी अमावस्या के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। इसके तहत 28 जनवरी से तीन फरवरी तक स्टेशन पर रुकने वाली 10 से अधिक ट्रेनें निरस्त हैं। इस वजह से हर दिन करीब 18 रिजर्वेशन टिकट भी निरस्त हो रहे हैं। वहीं, वाहनों के डायवर्जन से कानपुर प्रयागराज हाईवे पर भीषण जाम लग रहा है।
विज्ञापन

प्रयागराज में 27 से 31 जनवरी तक नो व्हीकल जोन लागू रहेगा। इस कारण जिले से ही यातायात को व्यवस्थित करने की कवायद शुरू हो गई है। जिले से मौनी अमावस्या पर करीब तीन लाख श्रद्धालुओं के महाकुंभ में जाने की संभावना है। इसको लेकर रेलवे ने शहर के स्टेशन पर ठहराव होने वाली 10 ट्रेनों को 28 जनवरी से तीन फरवरी तक निरस्त किया है। इसके अलावा 27 जनवरी से कालिंदी एक्सप्रेस का डायवर्जन कानपुर से किया गया। वहीं, हाईवे पर भारी वाहनों का दबाव कम करने के लिए रायबरेली के रास्ते डायवर्जन किया गया है। इससे दिनभर मलवां, सौंरा, नउवाबाग में सुबह से दोपहर तक लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

वहीं, ट्रेनों के निरस्त होने से अपने गंतव्य को रिजर्वेशन का टिकट निरस्त कराना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक मणिशंकर मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ के पहले स्नान में प्रयागराज जंक्शन में श्रद्धालुओं के अलावा अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक थी। इसको देखते हुए इस बार प्रयागराज रूट को पूरी तरह से खाली किया गया है। शाही स्नान के दौरान स्टेशन से महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का ही ठहराव होगा। बाकी ट्रेनों को शासन ने निरस्त व डायवर्ट किया है। यातायात प्रभारी लाल जी ने बताया कि वाहनों का डायवर्जन हो रहा है। इसलिए थोड़ी देर के लिए यात्रियों को परेशानी हुई, लेकिन जाम की स्थिति नहीं बन पाई और वाहनों का निरंतर आवागमन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें हैं निरस्त
कालका हावड़ा नेता एक्सप्रेस, नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, बनारस से उधना, जोधपुर हावड़ा, आनंद बिहार पुरी, दिल्ली महाबोधि, कामाख्या दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, आनंद बिहार कामाव्या, नई दिल्ली गया महाबोधि ट्रेन निरस्त हैं।
-----
मौनी अमावस्या के लिए प्रयागराज जाएगी डिपो की 14 बसें
-ग्रामीण रूटों की 28 बसों को भी प्रयागराज रूट पर चलाने की तैयारी
फतेहपुर। मौनी अमावस्या को लेकर परिवहन निगम डिपो की सभी नई 14 बसों को प्रयागराज 27 जनवरी को भेजेगा। इस साथ बस स्टॉप से 10 ग्रामीण रूटों पर चलने वाली 28 बसों को भी प्रयागराज रूट पर चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे सहालगों के बीच ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टॉप से अनुबंधित बसों के साथ 128 बसों का संचालन हो रहा है। इसमें निगम की 14 बसों को 27 जनवरी को भेजा जाएगा। वहीं, अनुबंध की 27 बसें सिर्फ बांदा, लखनऊ रूट पर दौड़ रही हैं। इसके साथ 10 ग्रामीण रूट चंदापुर, गौंती, जमरावां, डीघ, किशनपुर, गाजीपुर, अमौली, जोनिहा, जहानाबाद, हुसैनगंज चलने वाली 28 बसों को भी प्रयागराज रूट पर 27 जनवरी से चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे सहालगों के बीच ग्रामीण रूट पर बसों के संचालन न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
गांव के गौंती के संजय कुमार, धर्मेंद सिंह ने बताया कि सहालगों का समय चल रहा है। रोडवेज बस गांव तक चलने से आवागमन करने में कोई परेशानी नहीं होती है। अगर संचालन बंद हो जाएगा तो डग्गामार वाहनों के सहारे ही आवागमन करना पड़ेगा। इसमें समय के साथ पैसा भी ज्यादा खर्चा होगा। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि भीड़ बढ़ने पर ही ग्रामीण रूटों की बसों का संचालन प्रयागराज रूट पर किया जाएगा।


-----------

टोल प्लाजा से शाम चार बजे तक प्रयागराज के लिए निकले 40 हजार वाहन
चौडगरा। बड़ौरी टोल प्लाजा पर सुबह से वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। प्रयागराज में कुंभ मेले के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बुधवार को होने वाले शाही स्नान में भाग लेने के लिए हाईवे पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। इससे शनिवार सुबह बड़ौरी टोल प्लाजा पर वाहनों की संख्या बढ़ने से लगभग दो घंटे जाम लगा रहा। टोल प्रबंधक शारदा प्रसाद ने बताया कि शनिवार को 40,000 वाहन टोल से प्रयागराज की तरफ निकले हैं। वाहनों की सहूलियत के लिए टोल पर प्रयागराज की तरफ जाने वाली लाइन पर नौ लाइनें शुरू की गई हैं, जबकि फतेहपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए दो लाइनों से काम चलाया जा रहा है। वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टोल प्रबंधन ने हर लाइन पर कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed