फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Made many calls, still did not get ambulance

Fatehpur News: कई कॉल किया, फिर भी नहीं मिली एंबुलेंस

Mon, 24 Feb 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Made many calls, still did not get ambulance
फतेहपुर। जिले में सोमवार को चालीस सड़क हादसों में साठ लोग घायल हो गए। इन घटनाओं में दस घायलों को कानपुर हैलट के लिए रेफर किया गया। कुछ मामलों में जिला अस्पताल से एंबुलेंस को आने में एक घंटे से अधिक समय तक लग गए। कई मरीजों को कॉल करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली।
विज्ञापन

महाकुंभ में बढ़ते वाहन के दबाव से दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही देखा गया। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर जनपद की सीमा में कई दुर्घटनाएं हुईं। इसमें घायलों को लेने और रेफर करने में एंबुलेंस सेवा हांफ गई। मरीजों को एंबुलेंस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हालत यह हो गई कि कई मरीजों को काफी बार कॉल करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली। एंबुलेंस प्रभारी शुभम मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ के श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए हाईवे पर 23 एंबुलेंस लगाई गई हैं। मरीजों को कोई असुविधा न हो इसके लिए 102 की गाड़ियों को भी लगाया गया है। इमरजेंसी वार्ड से मामूली घायलों को भी कानपुर रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में कानपुर हैलट जाकर वापस होने में एक गाड़ी को चार घंटे का समय लग जाता है। इससे एंबुलेंस की समस्या खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed