फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lower Ganga and Ramganga dozen a bridge collapses

निचली गंगा व रामगंगा के दर्जनभर पुल ध्वस्त

Tue, 02 Jun 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 02 Jun 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Lower Ganga and Ramganga dozen a bridge collapses

निचली गंगा और रामगंगा नहर के एक दर्जन से अधिक पुल ध्वस्त पड़े हैं। इससे कई मुख्य मार्गों पर आवागमन प्रभावित है। भारी वाहनों का निकलना बंद हो गया है। बाइक और चार पहिया से गुजरने वाले अनजान राहगीर अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से पुल मरम्मतीकरण को लेकर गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन

 निचली गंगा नहर में असोथर-थरियांव, खागा-धाता, पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। इन पुलों के आसपास तक पीडब्लूडी ने सड़क का चौड़ीकरण करा दिया है, लेकिन अभी तक पुल का निर्माण नहीं हुआ है। खागा-धाता मार्ग के गलेहरा पुल से होकर कौशांबी, चित्रकूट और मध्यप्रदेश के कई जनपदों के जाने की प्रमुख सड़क है। इस सड़क में दो दर्जन से अधिक परिमिट प्राप्त बसें चलती है। इसी प्रकार असोथर-थरियांव मार्ग से यमुना तिरहार के एक सैकड़ा ग्रामीणों को फतेहपुर, इलाहाबाद, कानपुर जाने की प्रमुख सड़क है। यह दोनों पुल करीब दो साल से ध्वस्त पड़े हैं। पुल के इधर-उधर से वाहन और राहगीर निकल रहे हैं। इसी प्रकार रामगंगा नहर में आमापुर से हथगाम मार्ग में उदईसरांय गांव के पास का पुल, थरियांव से मलांव मार्ग में शिवपुर गांव का पुल और हथगाम-महिंचा मंदिर मार्ग का पुल हादसों को दावत दे रहे हैं।  
विज्ञापन


कोट
खागा-धाता और असोथर थरियांव पुल निर्माण का सड़क चौड़ीकरण के साथ टेंडर हो गया था लेकिन ठेकेदार के काम छोड़ने की वजह से निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। जल्द रिटेंडर कराकर पुलों का निर्माण कराया जाएगा और ध्वस्त पुलों के निर्माण का इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। इस्टीमेट पास होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।’ - एके वर्दिया, अधिशाषी अभियंता, प्रांतीय निर्माण खंड।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed