फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lover couple's body swinging on the trap of a single rope

एक ही रस्सी के फंदे पर झूलते मिले प्रेमी युगल के शव

Sun, 04 Nov 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Lover couple's body swinging on the trap of a single rope
mob on spot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सुजावलपुर ग्राम सभा के गुटैयाखेड़ा गांव में शनिवार की सुबह प्रेमी युगल के शव फंदे से लटकते मिले। एक ही रस्सी से बनाए गए दो अलग-अलग फंदों पर झूल रहे शवों को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने इसे खुदकुशी का केस माना है। हालांकि युवक-युवती के हाथ आपस में बंधे मिलने से खुदकुशी के नजरिए पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

बकेवर के थानाध्यक्ष एयू सिद्दीकी ने बताया कि गुटैयाखेड़ा गांव के ही रहने वाले सिपाहीदुद्ीन का बेटा मुमताज (20) कानपुर के ग्वालटोली में कपड़े सिलने का काम करता था। मुमताज की बड़ी बहन मोमना की शादी गांव के ही ताहिर से हुई है। बड़ी बहन के घर आते-जाते पड़ोसी नसीम की बेटी सनवरी (21) से मुमताज का लगाव हो गया था। पुलिस की पूछताछ में नसीम ने बताया कि शुक्रवार की शाम मुमताज बाइक से घर आया था। कुछ देर रुकने के बाद वह चला गया। इसके बाद रात करीब आठ बजे सनवरी बिना बताए घर से निकल गई। देर तक न लौटने पर वे लोग बेटी की तलाश में मुमताज के घर पहुंचे। मुमताज के घर पर न मिलने से लगा कि वह सनवरी के साथ निकल भागा। तलाशते हुए कानपुर पहुंचे लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

शनिवार तड़के गांव लौटे तो बलवंत के खेत में पेड़ पर दोनों के शव लटके होने की सूचना मिली। लड़की और लड़के के दाएं हाथ नायलॉन की रस्सी से तो बाएं हाथ दुपट्टे से बंधे थे। नायलॉन की एक ही रस्सी के फंदे दोनों की गर्दनों में अलग-अलग कसे थे। मुमताज की जेब से रस्सी का टुकड़ा, फोन और कुछ रुपये मिले। पेड़ की डाल में एक चाकू घुसा था। पास ही ताहिर की वो बाइक खड़ी थी जो घटना से कुछ देर पहले तक मुमताज इस्तेमाल कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में हैंगिंग की बात सामने आने का हवाला देते हुए पुलिस ने खुदकुशी का मामला बताया है। एक-दूसरे के हाथ से हाथ बंधे होने से उठे सवाल पर पुलिस का कहना है कि दोनों ने पेड़ पर बैठकर गले में फंदे डाले होंगे। इसके बाद आपस में हाथ बांधकर छलांग लगाई होगी। गले में फंदे कसने से जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed