फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Love couple dies, video taken a few hours ago goes viral

Fatehpur News: प्रेमी युगल ने तोड़ा दम, कुछ घंटे पहले का वीडियो वायरल

Sat, 06 Jan 2024 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Love couple dies, video taken a few hours ago goes viral
हुसैनगंज(फतेहपुर)। असनी गांव के जंगल में जहर खाने वाले प्रेमी युगल की गुरुवार रात कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार दोपहर को वायरल वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ रील बनाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी गणेश सोनकर का पुत्र विजय शंकर (23) केरल स्थित एक कारखाने में काम करता था। वह एक जनवरी को केरल से लौटा था। केरल से लौटने के बाद रायबरेली जिला लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित ननिहाल चला गया था। ननिहाल में रहने वाली दूसरी जाति की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग था। गुरुवार शाम गंगा किनारे स्थित दिगंबर कुटी के पास जंगल में विजय ने प्रेमिका के साथ जहर खा लिया था। गुरुवार देर रात विजय शंकर की मौत हो गई। रात तीन बजे युवती ने दम तोड़ दिया। दोनों की किसी होटल में बनाई रील का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो विजय के स्टेटस पर लगा हुआ है। स्टेटस बीते 23 घंटे पहले का होना दिख रहा है। इससे माना जा रहा है कि दोनों गुरुवार सुबह घर से निकले हैं। सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया प्रेमी युगल की मौत की जांच की जा रही है। जांच में सामने आया कि लड़का पक्ष के लोग शादी को तैयार नहीं थे। शादी न होने से परेशान होकर जान दी है।
विज्ञापन

छह माह पहले एक हफ्ते तक युवक के घर पर रुकी थी युवती
दोनों के बीच करीब चार साल से प्रेम प्रसंग होना बताया जा रहा है। करीब छह माह पूर्व विजय प्रेमिका को घर लेकर आ गया था। एक हफ्ते तक विजय के घर में युवती रुकी थी। विजय के पिता ने किसी तरह लोक लाज की बात कहकर दोनों को समझाया था। इसके बाद युवती अपने घर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसी के घर में युवक ने खाया था जहर
असनी चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने लड़के परिजनों से बातचीत की। चौकी प्रभारी के मुताबिक तीन माह पहले युवक अहमदाबाद में रहने वाली मौसी के घर गया था। जहां भी जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। दो बहनें भी हैं। बेटे की मौत से मां धन्नो का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed