फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lots of problems in night shelter, where did the candidates stay?

Fatehpur News: रैन बसेरा में समस्याओं का अंबार, कहां रुके परीक्षार्थी

Thu, 22 Aug 2024 05:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Lots of problems in night shelter, where did the candidates stay?
फतेहपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू हैं, लेकिन परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। शहर का रैन बसेरा अपनी दुश्वारियों पर रो रहा है। बस स्टॉप व रेलवे स्टेशन में रुकने के कोई खास इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परीक्षार्थी के लिए बेंच या खुले आसमान ही ठिकाना होंगे। पिछली बार भी परीक्षार्थियों के रुकने का इंतजाम नहीं होने से बड़ी दिक्कत हुई थी।
विज्ञापन

जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के नौ केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दो पालियों में परीक्षा होनी है। 23 अगस्त को परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे शुरू होगी। परीक्षा से ढाई घंटे पहले परीक्षार्थी को केंद्र पहुंचना है। ऐसे में अन्य जिलों से आने वाले परीक्षार्थी 22 अगस्त को आ जाएंगे। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर बैठने व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर ली है, लेकिन ठहरने के इंतजाम पर ध्यान नहीं दिया गया है। मुराईनटोला स्थित एक मात्र रैन बसेरा में भी कोई तैयारी नहीं है। वहां पानी से लेकर नित्यक्रिया के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। गंदगी भी चारों तरफ है। हाल के कुछ पंखे भी खराब हैं और पानी की आरओ मशीन भी मरम्मत मांग रही है। प्रतिभागियों को रैन बसेरा की जानकारी देने के लिए बस स्टॉप व रेलवे स्टेशन पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परीक्षार्थी सड़क, रेलवे स्टेशन व बस स्टॉप की शेड में रात गुजारने को मजबूर होगा।
विज्ञापन

रोडवेज में फ्री यात्रा करना है तो प्रवेश पत्र की छायाप्रति जरूर साथ ले जाएं
फतेहपुर। शासन ने पुलिस भर्ती के अभ्यार्थियों को निशुल्क यात्रा कराने का निर्देश दिया है। इसे लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक की निगरानी में सभी डिपो में तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यार्थियों को मुफ्त यात्रा कराने के लिए परिचालक के पास प्रवेशपत्र की छायाप्रति जमा करनी होगी। इसके बाद परिचालक प्रतिभागी के गंतव्य तक का जीरो बैलेंस का टिकट बनाएगा। आरएम अनिल कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन की तरह ही बसों का संचालन होगा। बसों में अभ्यार्थियों के बैठने व सुरक्षा के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि बस स्टॉप में प्रतिभागियों की भीड़ को देखकर अन्य रूटों की बसों की कटौती कर अभ्यार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए पूछताछ केंद्रों से लेकर डिपो की बसों में साफ, सफाई, टूटी सीटों को बनाने व चालक परिचालक को तैयार रहने के लिए कहा गया है। बस स्टॉप में अभ्यार्थियों के रुकने का अभी कोई निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed