{"_id":"60c490fd8ebc3e018e588123","slug":"looted-in-iti-college-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: पीआरडी जवान को बंधक बनाकर आईटीआई कॉलेज में लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: पीआरडी जवान को बंधक बनाकर आईटीआई कॉलेज में लूट
Sat, 12 Jun 2021 04:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Jun 2021 04:20 PM IST
सार
सीसीटीवी कैमरों को तोड़ते हुए बदमाशों ने प्रिंसिपल रूम, रिकॉर्ड रूम, ऑफिस, वर्कशॉप कैलकुलेशन रूम में जाकर तोड़फोड़ करते हुए हजारों का सामान लूट लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फतेहपुर जिले के खागा में आईटीआई कॉलेज खासमऊ में ट्रांसफार्मर का तेल चुराने के लिए घुसे चोरों की भनक जब वहां तैनात पीआरडी जवान को लगी तो उसने एक बदमाश के सिर पर डंडा मार दिया। बौखलाए बदमाशों ने जवान को दबोच लिया और उसे बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया, फिर लूटपाट शुरू कर दी।
कॉलेज के कैमरों को तोड़ते हुए चोरों ने वहां से सामान लूटा और उसे पिकअप में लादकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। खासमऊ आईटीआई में शुक्रवार शाम पीआरडी जवान मातादीन निवासी बिधातीपुर थाना असोथर सुरक्षा में तैनात था।
शुक्रवार रात करीब 11 बजे पालतू कुत्ते ने कालेज गेट के अंदर बने मंदिर व ट्रांसफार्मर के पास जाकर भौंकना शुरू कर दिया। मातादीन ने सांप के होने की शंका की और मंदिर के पीछे पत्थर फेंका। तभी एक व्यक्ति मातादीन की ओर लपका तो मातादीन ने उसके सिर पर डंडा मार दिया।
विज्ञापन
यह देख मंदिर के पीछे से पांच-छह लोग बाहर आ गए और मातादीन को दबोच लिया, फिर गार्ड रूम में ले गए। उसकी वर्दी उतारकर, बनियान व अन्य चीजों से हाथ, पैर बांधकर बंद कर दिया। दो बदमाश गार्ड रूम में रुके और बाकी चाभी का गुच्छा लेकर आईटीआई कालेज की ओर बढ़े।
यहां लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ते हुए बदमाशों ने प्रिंसिपल रूम, रिकॉर्ड रूम, ऑफिस, वर्कशॉप कैलकुलेशन रूम में जाकर तोड़फोड़ करते हुए हजारों का सामान लूट लिया। इसमें दो इनवर्टर, दो बैट्रा, एक डीबीआर, मॉनिटर, छह कैमरे, एक फ्रिज, एक डेस्कटॉप का मॉनिटर, एक प्रिंटर, लेजर फोटोकॉपी मशीन, की-बोर्ड, माउस आदि कुछ सामान एक पिकअप में लादकर भाग निकले।
बदमाशों के जाने के बाद मातादीन रेंगते हुए बाहर सड़क पर पहुंचा और शोर मचाया तो बगल में स्थित आश्रम पद्धति कालेज के गार्ड बाहर आ गए और उन्होंने मातादीन को मुक्त कराते हुए पुलिस का सूचना दी। पुलिस ने कालेज में कार्यदेशक के पद पर तैनात मायाराम की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गार्ड को बंधक बनाकर लूट व तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज किया है।