फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   loader owner died in accident

हादसे में लोडर मालिक की मौत से परिवार का सहारा छिना

Sun, 12 Dec 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
loader owner died in accident
गोरेलाल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के रहने वाले लोडर मालिक की रायरबरेली में हुए सड़क हादसे में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी कमाई से ही परिवार का भरण पोषण होता था। हादसे में परिवार का सहारा छिना है। घायल किसानों में एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पिलखिनी गांव निवासी गोरेलाल रैदास उर्फ पिंटू (25) ने एक साल पहले परिवार चलाने के लिए लोडर खरीदा था। वह खुद ही लोडर चलाता था। वह किसानों की सब्जी का भाड़ा लेकर शुक्रवार सुबह रायबरेली के लालगंज गया था। जहां सब्जी उतारने के बाद रात को लौटकर वापस आ रहा था। उसके लोडर में किसान भी बैठे थे। सरेनी थाना क्षेत्र के जनता बाजार के पास नीलगाय टकराने से लोडर अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में गोरेलाल की मौत हो गई। इस खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता रमेश ने बताया कि उसकी कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होने लगा था। उनकी आर्थिक हालत बेहद नाजुक है। बेटे की मौत से मां शिवकुमारी का रो-रोकर बदहवास हो गई। मृतक का एक छह साल का छोटा भाई रितेश है। बहनें माला (17), उजाला (14), रोशनी (12) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को परिवार और गांव के लोग शव आने का इंतजार करते रहे। हादसे में घायल फरीदपुर के किसान फूल सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं फरीदपुर के रामसरन, फरसी गांव के नीरज, पिलखिनी के साकिर अली, मोहद्दीनपुर के रामबाबू और संकठा प्रसाद को रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के तिलकापुर गांव निवासी जसवंत (35) कानपुर में मिल कर्मी है। वह बकेवर थाने के मुरारपुर गांव बहन के घर गया था। घर लौटते समय खागा के पास किसी वाहन से उतरा। सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मिलकर्मी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। (संवाद)

जहानाबाद। बकेवर थाना क्षेत्र के पतारी निवासी अश्वनी (20), मनीष (20) और जहानाबाद थाने के अब्दुलैहपुर निवासी नेहा (19) दयानंद दनकू परगा महाविद्यालय मुरलीपुर कानपुर नगर में एनसीसी के छात्र हैं। तीनों बाइक से शनिवार को घाटमपुर स्थित गांधी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में चल रहे एनसीसी कैंप में प्रतिभाग करने जा रहे थे। जहानाबाद पटेल ढाबा के पास हादसे में तीनों छात्र घायल हो गए। सीएचसी से मनीष और नेहा की हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed