फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   LLB student's body found in car

फतेहपुरः कार में एलएलबी छात्र का शव मिला

Tue, 18 Oct 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
LLB student's body found in car
राहुल वर्मा की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कार के अंदर से एलएलबी छात्र का सोमवार को शव बरामद हुआ। छात्र घर में अकेले रहता था और उसके भाई गुड़गांव में रहते हैं। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी राहुल वर्मा (30) एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था। एसबीआई बैंक, सिविल लाइन के सामने खड़ी कार में लोगों ने राहुल को मृत हालत में देखा। सूचना पर आबूनगर चौकी इंचार्ज शिव कुमार मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने कार का शीशा तोड़कर शव निकलवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने गुड़गांव में रहने वाले भाई आनंद कुमार से संपर्क किया। आनंद ने बताया कि भाई ने बीटेक 2009 और बीएड 2016 में प्रयागराज से किया था। बिजली विभाग में जेई पिता मनोहर की एक साल पहले मौत चुकी है। अब राहुल का एलएलबी का दूसरा साल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उसकी संगत कुछ लोगों के साथ थी। उसे रात को मैसेज किया था। कोई जवाब नहीं आया था, तब दोपहर को फोन किया था। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि आक्सीजन की कमी या फिर बीमारी से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed