फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Live telecast of the launch of Mission Shakti Phase-3 shown

मिशन शक्ति फेज-3 के शुभारंभ का दिखाया सजीव प्रसारण...

Sat, 21 Aug 2021 08:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
Live telecast of the launch of Mission Shakti Phase-3 shown
विकास भवन सभागार में मिशन शक्ति फेज-3 के शुभरंभ पर आशाबहू को सम्मानित करती खागा विधायक कृष्णा पास? - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति फेज-3 का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया। इसका लाइव प्रसारण विकास भवन में भी देखा गया। इस मौके पर शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली जिले की 75 महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यहां पर मिशन शक्ति फेज-3 का शुभारंभ खागा विधायक कृष्णा पासवान, डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी राजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मिशन शक्ति-3 का शुभारंभ करके बहनों को सरकार ने सुरक्षा की सौगात दी है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए तहसील व थानों में महिला हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं। विद्यालयों में महिलाओं के लिए अलग से शौचालय बनाए गए हैं। एसपी ने कहा कि महिलाओं से अगर कोई छेड़खानी करता है तो उसे छिपाया न जाए। पुलिस को सूचना दें और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीएस की निर्देश प्राची श्रीवास्तव सम्मानित
महिलाओं और बालिकाओं के हित में काम करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में सीपीएस की निदेशक प्राची श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। प्रसव, टीका, कोविड वैक्सीन, संचारी रोग, दस्तक अभियान, फायलेरिया, पल्स पोलियो में श्यामप्रभा, रेखा मिश्रा, मीरा तिवारी, सुनीला देवी, सरोजनी देवी, अंजना देवी, किरन देवी, सुधा, सरोज नीलम तिवारी, हेमलता, रामवती, उमाकांती, नीलिमा देवी, अंजू चौहान, सुनीता देवी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed