फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Liquor Salesman Dies in Accident; Truck Strikes Wife While She Was Rushing to the Scene

Fatehpur News: हादसे में शराब सेल्समैन की मौत, मौके पर जा रही पत्नी को ट्रक ने मारी टक्कर

Fri, 27 Mar 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Liquor Salesman Dies in Accident; Truck Strikes Wife While She Was Rushing to the Scene
फोटो-22- फाइल फोटो राजेश सिंह। स्रोत परिजन
किशनपुर। सड़क हादसे में बुधवार रात शराब दुकान के सेल्समैन की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर जा रही पत्नी विभा देवी को रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रानीपुर बहेरा गांव निवासी राजेश सिंह (32) घर से करीब 15 किलोमीटर दूर थुरियानी गांव में देसी शराब की दुकान में सेल्समैन थे। रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौटते समय बरैची गांव के गंगा नहर के पास गिट्टी के ढेर में बाइक फिसल गई। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजन और स्थानीय लोगों ने सूचना देने पर उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। परिजन और पत्नी विभा हादसे की खबर पाकर मौके पर जा रहे थे तभी रास्ते में ट्रक ने विभा को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभा की एक तीन वर्ष की बेटी गुनगुन है। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि महिला को टक्कर मारने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

देर शाम फिर फिसले बाइक सवार, ग्रामीणों ने लगाया जाम
बरैची गांव के गंगा नहर के पास लगे गिट्टी के ढेर पर बृहस्पतिवार शाम दो बाइक सवार फिसलकर फिर घायल हो गए। इस पर ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर गिट्टी हटवाने की बात कही। इस पर स्थानीय अफसरों ने गिट्टी के ढेर को हटवाकर संबंधित को मार्ग पर गिट्टी न डालने की चेतावनी दी।

फोटो-22- फाइल फोटो राजेश सिंह। स्रोत परिजन

फोटो-22- फाइल फोटो राजेश सिंह। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed