{"_id":"698f7157cb716e35880788f4","slug":"liquor-dealers-brothers-licensed-revolver-and-27-cartridges-stolen-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149329-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शराब कारोबारी के भाई की लाइसेंसी रिवाॅल्वर, 27 कारतूस भी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शराब कारोबारी के भाई की लाइसेंसी रिवाॅल्वर, 27 कारतूस भी चोरी
विज्ञापन
खागा। शराब कारोबारी के घर से चोर चचेरे भाई की लाइसेंसी रिवाॅल्वर और 27 कारतूस भी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। गृहस्वामी के मुताबिक चोर 40 नहीं 54 लाख रुपये के जेवर और नकदी उठा ले गए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के मानू का पुरवा निवासी शराब कारोबारी व कांट्रैक्टर नारायण सिंह के बंद घर में रात चोरी हुई थी। नारायण सिंह बृहस्पतिवार शाम राजस्थान से घर लौटे तो चोरी का पता लगा था।
नारायण सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि चोर उनके घर से करीब 11 लाख 50 हजार रुपये नकद, सोने के जेवर में सोने की चार जंजीर (81 ग्राम), एक सोने का हार (100 ग्राम), छह सोने की अंगूठी (40 ग्राम), एक सोने का मंगलसूत्र (15 ग्राम), दो जोड़ी सोने के टॉप्स (12 ग्राम), हीरे का एक हार, 16 चांदी के सिक्के (160 ग्राम), एक जोड़ी चांदी पायल (25 ग्राम) शामिल है।
विज्ञापन
घर में रखी उनके चचेरे भाई भूपेंद्र सिंह की लाइसेंसी रिवाॅल्वर, 11 कारतूस रिवाल्वर और राइफल के 16 कारतूस भी चोरी हुए हैं। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गहनता से जांच कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीओ दुर्गेशदीप को टीम गठित कर जांच के आदेश दिए है।
तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ
पुलिस ने चोरी के मामले में हाईवे की ओर मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस नारायण सिंह के कामधेनू रेस्टोरेंट में काम करने वाले रिसेप्शनिस्ट युवक व दो अन्य को शंका के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उनसे घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।