{"_id":"601c40188ebc3e4b324dddf8","slug":"lighting-martyrs-fathepur-news-chorichora-5200-lamps-fatehpur-news-knp609911756","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने चौरी चौरा शताब्दी समारोह को किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने चौरी चौरा शताब्दी समारोह को किया शुभारंभ
विज्ञापन
52 सौ दीपकों से सजाया गया शहीद स्थल बावनी इमली
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर/बिंदकी। जिले भर में चौरीचौरा शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिले के प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने शहीद स्मारक बावनी इमली खजुहा में क्षेत्रीय विधायक करण सिंह पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र के साथ मिलकर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर चौरीचौरा शताब्दी समारोह का शुभारंभ किया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और दिवंगत स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। सदर नगर पालिका में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को एनसीसी कैडेटों ने सलामी दी।
चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, एसडीएम प्रमोद झा ने यहां लगी एलईडी में सीधा प्रसारण देखा। शहर के स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली।
बावनी इमली खजुहा में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ने कहा कि चौरीचौरा कांड को अमर शहीद जोधा सिंह अटैया जैसे बहादुरों ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन
चार फरवरी 1922 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने गोरखपुर जिले की चौरीचौरा पुलिस चौकी को बम से उड़ा दिया था, जिसमें बड़ी तादाद में पुलिस कर्मी मारे गए थे।
इस कांड से अंग्रेज हुकूमत हिल गई थी। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने मंचासीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ खन्ना को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी मंच में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उमेश त्रिवेदी ने किया।
बावनी इमली में शाम को 5200 दीपक जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल, एसपी सतपाल आंतिल, प्रमोद द्विवेदी, दिनेश बाजपेयी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा , सीडीओ सत्यप्रकाश, एडीएम लालता प्रसाद शाक्य, एसडीएम प्रियंका, तहसीलदार गणेश सिंह, बीडीओ अजय कुमार पांडे, सुतीक्षण सिंह, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने को भेजे 1045 वीडियो
फतेहपुर। वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता में जिले के माध्यमिक विद्यालयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वंदे मातरम गायन में गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की दौड़ में जिले से 1045 वीडियो भेजे गए।
जिले को 1000 वीडियो भेजने का लक्ष्य रखा गया था। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन से मिले लक्ष्य से 45 वीडियो अधिक भेजे गए हैं। इसी तरह के वीडियो पूरे प्रदेश के अन्य जिलों से भी भेजे जाने थे।
प्रभात फेरी निकाली
छिवलहा। जनता इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार मालवीय की अगुवाई में चौरीचौरा महोत्सव की शुरुआत में प्रभातफेरी निकाली।
प्रभात फेरी पूरे कस्बे में घूमती हुई कालेज में समाप्त हुई। इस मौके पर नोडल अधिकारी मुकेश सिंह, अध्यापक शक्तिकांत मिश्र, अमित सिंह, सुरेंद्र सिंह यादव, सक्षमा वर्मा, रश्मि सिंह आदि मौजूद रहीं।
शहीद प्रतिमा का किया माल्यार्पण
थरियांव। हसवा ब्लाक के मुरांव गांव में चौरीचौरा शताब्दी समारोह की शुरुआत तहसीलदार विदुषी सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल रामरूप, कानूनगो सत्यब्रत सिंह, लेखपाल सुधीर दुबे, रामप्रकाश, प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र नाथ राय के साथ शहीद ज्ञानेंद्र सिंह तोमर की प्रतिमा का माल्यार्पण कर किया।
शहीद के पिता ब्रजलाल सिंह तोमर को शॉल भेंट किया। इस मौके पर कैलाश शिवहरे, प्रधान विमलेश पासवान, रामऔतार सिंह आदि यादव मौजूद रहे।
महाराणा प्रताप पर आधारिक कार्यक्रम हुए
प्रेमनगर। रामपाल मौर्य पीजी कॉलेज सुल्तानपुर घोष में चौरीचौरी शताब्दी समारोह पर महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित कार्यक्रम हुए। महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वच्छता जन जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली का नेतृत्व डॉ. श्रीनाथ मौर्य, डॉ. राजेश शर्मा ने किया। इस मौके पर राजेश यादव, नसरीन सिद्दीकी, सैय्यद माजिद अली, सुनील पटेल, सुजीत सिंह, आदित्य कुमार, देवीदीन मौर्य, धर्मराज मौर्य आदि मौजूद रहे।
धूमधाम से मनाया गया महोत्सव, प्रभातफेरी निकाली
खागा। चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव गुरुवार को कस्बे में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और फिर अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक पर पहुंचकर उन्हें नमन किया।
शुकदेव इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। एसडीएम खागा ने भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद सभी ने नगर पंचायत में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
प्रभात फेरी में शामिल बच्चे कस्बे में भ्रमण कर अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक पहुंचे। यहां पर एसडीएम, सीओ, चेयरमैन खागा गीता सिंह, प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
बाल मंदिर इंटर कालेज की छात्राओं ने राष्ट्र गान किया। ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक समिति के मंत्री रामप्रताप सिंह ने गोरखपुर के चौरीचौरा कस्बे में हुई घटना का जिक्र किया।
इस मौके पर शिक्षक रमेश सिंह व चेयरमैन प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह को शॉल देकर सम्मानित किया गया। राजकपूर सिंह, कृष्ण स्वरूप सिंह, हाफिज अब्दुल हफीज, शिवचंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे। शाम को स्मारक परिसर में दीपदान एवं कवि गोष्ठी हुई।
विजयीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, किशनपुर थानाक्षेत्र के मालती विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय सरौली में प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर सत्यपाल सिंह, आशीष कुमार सिंह, जैनेंद्र आदि मौजूद रहे।
शहीद आरक्षी के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी गई
गाजीपुर। कस्बे में चौरीचौरा शताब्दी समारोह के अवसर पर शहीद स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।
थाना गाजीपुर गेट पर बने शहीद स्मारक पर शहीद आरक्षी कामता प्रसाद पांडेय को श्रद्धांजलि दी गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शिव कुमार सिंह के आश्रित सोनू सिंह, स्व. महावीर प्रसाद के आश्रित सुरेखा देवी, स्व. इंद्रपाल सिंह के आश्रित शत्रुघन सिंह व पुनीत सिंह को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद थे।
वंदे मातरम रैली निकाली
हथगाम। चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव की शुरुआत कस्बे में गुरुवार को वंदे मातरम रैली निकालकर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार खागा शशिभूषण मिश्र मौजूद थे।
इस मौके पर ईओ मोहिनी केसरवानी, नामित सभासद अनिल कुमार शुक्ल, महेश कुमार साहू, मुन्ना की मौजूदगी में गुरुनानक शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम के नारों एवं बैंडबाजे की धुन के साथ गणेश शंकर विद्यार्थी प्रतिमा स्थल तक भ्रमण किया।
इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे देवकुमार दीक्षित, रामपाल यादव, राजबहादुर यादव, श्यामलाल दिवाकर, रामस्वरूप पाठक, प्रेमनारायण श्रीवास्तव को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।

बावनी इमली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सम्मानित करते प्रभारी मंत्री- फोटो : FATEHPUR

नगर पालिका गेट पर राष्ट्रध्वज को सलामी देते एनसीसी कैडेट- फोटो : FATEHPUR