{"_id":"6a21c1c77010139535023417","slug":"light-drizzle-at-night-sultry-heat-during-the-day-due-to-bright-sunshine-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-156062-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रात में बूंदाबांदी, दिनभर चटक धूप से उमस भरी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रात में बूंदाबांदी, दिनभर चटक धूप से उमस भरी गर्मी
विज्ञापन
फतेहपुर। बुधवार की रात बूंदाबांदी के बाद बृहस्पतिवार को सुबह चटक धूप निकली। तेज धूप के चलते उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। तापमान में पिछले दिनों की तुलना में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़े हुए पारे के साथ उमस भी बढ़ गई। इससे लोग बेहाल रहे। कचहरी और तहसीलों में वादकारी गर्मी से परेशान दिखे। सार्वजनिक प्याऊ पर पानी पीने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही।
सुबह मौसम सामान्य रहा लेकिन करीब 10 बजे के बाद लोग घरों में लौटने लगे। बिजली कटौती ने स्थिति और मुश्किल कर दी। सरकारी दफ्तरों में बिजली जाने के दौरान कर्मचारी बाहर निकलकर खड़े नजर आए लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और बाजारों में कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। ई-रिक्शा चालक पेड़ों की छाया में खड़े होकर गर्मी से बचने की कोशिश करते दिखे।