फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Life imprisonment to the wife who murdered her husband in Ashnai along with her friend.

Fatehpur News: आशनाई में पति की हत्या करने वाली पत्नी को मित्र संग उम्रकैद

Sat, 30 Sep 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 30 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to the wife who murdered her husband in Ashnai along with her friend.
आशनाई में पति की हत्या करने वाली पत्नी को मित्र संग उम्रकैद
विज्ञापन

---कन्नौज से संबंधित



- कोर्ट ने अंतिम सुनवाई के बाद सजा और अर्थदंड का फैसला सुनाया



संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। आशनाई में पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके मित्र को अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों को 11 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। फैसला कोर्ट में आपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत दो साल बाद आया है।



कन्नौज जिला विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी रिंकू उर्फ सिंकू लोधी की शादी औंग थाना क्षेत्र के अकबरखेड़ा गांव निवासी महावीर की पुत्री उमा देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद रिंकू को दो बेटियां हुईं। कई साल से उमा मायके में स्थित पुश्तैनी घर अकबरखेड़ा में पति के साथ रहती थी। अचानक 10 नवंबर 2021 की रात से रिंकू लापता हो गया था। पड़ोसी गांव बीकमपुर स्थित सपाट कुएं से 14 नवंबर को ग्रामीणों ने दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकलवाया था। भाई दिलीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने उमा देवी और गांव के रहने वाले प्रेमी राजकुमार पासवान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। सहायक शासकीय अधिवक्ता शिवगोपाल ने बताया कि रिंकू की हत्या धारदार हथियार और लाठी डंडे से पीटकर की गई थी। प्रयुक्त लाठी डंडा उमा देवी और कुल्हाड़ी राजकुमार से बरामद हुई थी। राजकुमार और उमा के बीच अनैतिक संबंध थे। इसके विरोध पर ही उमा ने राजकुमार के साथ पति की हत्या की थी। कोर्ट ने शुक्रवार को मामले की अंतिम सुनवाई की। कोर्ट ने हत्या की धारा 302 के तहत दोनों को आजीवन कारावास और 11-11 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन


मासूम बेटी ने खोला था पिता की हत्या का राज

रिंकू की शादी घटना से सात साल पहले हुई थी। उसकी दो मासूम बेटियां है। कन्नौज में रहने वाले भाई सुदामा, दिलीप और चंचल अक्सर फोन पर बातचीत करते रहते थे। उनकी 10 नवंबर से बातचीत नहीं हो पा रही थी। उन्हें फोन पर उमा देवी कोई सही जवाब भी नहीं दे रही थी। इसी बीच छोटी बेटी ने चाचा का फोन उठा लिया था। उसने चाचा को पिता की हत्या कर भूसे की कोठरी में शव छिपाने की जानकारी दी थी। इसके पहले बेटी ने स्कूल में पढ़ने वाली साथी बच्चे को भी मां की करतूत बताई थी। इससे पूरे गावं में रिंकू की हत्या किए जाने की चर्चा तेज हो गई थी, लेकिन शव न मिलने के कारण सभी खामोश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed