फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Life imprisonment for elder brother's killer

बड़े भाई की हत्या में छोटे को आजीवन कारावास

Wed, 04 Mar 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for elder brother's killer
फतेहपुर। बड़े भाई की गोली मारकर हत्या करने के दोषी को जनपद न्यायाधीश की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला न्यायालय में चार साल से विचाराधीन था। अदालत के आदेश आते ही दोषी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामला सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के गांव मंडवा के मजरा कल्लू का पुरवा निवासी राजाराम यादव और श्रीराम यादव सगे भाई हैं। दोनों आमने-सामने घर बनवाकर रहते थे। 16 जून 2016 की रात साढ़े नौ बजे राजाराम यादव अपने बेटे राहुल सिंह की किसी हरकत पर नाराज होकर उसे पीट रहा था। पिता की मार से बचने के लिए राहुल अपने ताऊ श्रीराम यादव के घर में भागकर घुस गया। श्रीराम ने अपने छोटे भाई राजाराम को बच्चे को पीटने से रोका, जिस पर आक्रोश में आकर राजाराम ने अपने सगे भाई श्रीराम को ही गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद राजाराम गांव से फरार हो गया। पुलिस ने उसे दो साल बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना के बाद से मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था। मंगलवार को जनपद न्यायाधीश ओमप्रकाश त्रिपाठी की अदालत में प्रकरण की सुनवाई हुई। मृतक को न्याय दिलाने के लिए जिला शासकीय अधिवक्ता बृजेश शुक्ल और सहायक शासकीय अधिवक्ता अनिल दुबे जिला जज की अदालत में पैरवी कर रहे थे। उन्होंने अदालत के समक्ष एक के बाद एक छह गवाह प्रस्तुत किए। सभी गवाहों और साक्ष्यों को मद्देनजर रखते हुए अदालत ने हत्याभियुक्त राजाराम यादव को आजीवन कारावास की सजा सुना दी। अदालत का आदेश आने के बाद दोषी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed