फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lekhpal who went to stop illegal construction on government land was beaten

Fatehpur News: सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण रुकवाने गए लेखपाल को पीटा

Fri, 11 Aug 2023 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal who went to stop illegal construction on government land was beaten
फतेहपुर। सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाने गए लेखपाल के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


खागा तहसील के लेखपाल आदित्य कुमार समाधान दिवस में आए प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए छह अगस्त को नंदापुर कूरा गांव गए थे। गांव के राजकरन, अमर सिंह व चंद्रहास ने शिकायत की थी कि गांव के रामनरेश लोधी सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करा रहे हैं। आरोप था कि निर्माण रुकवाने पर रामनरेश और उसके पुत्र राहुल, पत्नी संतरानी, पुत्री रूबी व सरजू प्रसाद, सबलू ने उनके साथ मारपीट की। उनका मोबाइल, सरकारी कागजात छीन लिए। ग्रामीणों के प्रयास से मोबाइल और कागजात मिल सके। आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि लेखपाल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed