{"_id":"623b6c2c5ccec865453f79a1","slug":"las-carreteras-ganaron-1-60-millones-de-rupias-en-holi-fatehpur-news-knp6871271157","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में रोडवेज को 1.60 करोड़ की हुई आमदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली में रोडवेज को 1.60 करोड़ की हुई आमदनी
विज्ञापन
फतेहपुर। होली के त्योहार पर यात्रियों ने रोडवेज की झोली भर दी। 10 दिनों में डेढ़ लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया। इससे डिपो को 1.60 करोड़ से अधिक आय की आय हुई है। इस बार त्योहार पर यात्रियों की संख्या पिछली बार की अपेक्षा 50 हजार से अधिक रही।
रोडवेज प्रबंधन ने होली पर 13 मार्च से 22 मार्च तक स्पेशल बसों का संचालन किया। 13 मार्च से 17 मार्च तक दिल्ली, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, बांदा, लखनऊ रूट पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। 18 और 19 मार्च को बसों का संचालन बंद रहा। 13 मार्च से 22 मार्च तक चालक, परिचालक व कर्मचारियों को प्रोत्साहन धनराशि जारी की गई।
एआरएम एलएल केेशरवानी के नेतृत्व में बसों का संचालन हुआ और कानपुर परिक्षेत्र के सात डिपो में फतेहपुर डिपो कमाई में नंबर एक पर रहा। होली प्रोत्साहन योजना के दौरान दिल्ली रूट पर 10 बसें लगाई गईं थीं। कानपुर-प्रयागराज, लखनऊ, बांदा रूट की बसों के फेरे भी बढ़ाए गए थे। 10 दिन रोडवेज को 1.60 करोड़ रुपये की आय हुई है। एआरएम ने बताया कि होली में कानपुर परिक्षेत्र के सात डिपो में फतेहपुर डिपो नंबर एक पर आया है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने किया होली मिलन
फतेहपुर। परिवहन निगम के शांति नगर वर्कशाप में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। एआरएम एमएल केेशवानी ने पहले शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर नमन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने रंग, गुलाल लगाकर खुशी मनाई। एआरएम ने मिष्ठान व फल खिलाए। एआरटीओ अरविंद त्रिवेदी, एआरटीओ प्रवर्तन सुरेशचंद्र यादव, यात्रीकर अधिकारी जीएन मिश्रा, आकांक्षा सिंह, सीनियर फोरमैन दुर्गाशंकर विश्वकर्मा, किरन कुमारी, प्रेमसिंह गौतम, जगलाल, जयचंद्र, अभिषेक कुमार, वीएस बाजपेई मौजूद रहे। (संवाद)