{"_id":"b4a5bd6b8b74050634df007d971f5bf5","slug":"laptop-there-happily-brilliant-jume-245-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" लैपटॉप पाकर खुशी से झूमे 245 मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप पाकर खुशी से झूमे 245 मेधावी
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 11 Aug 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा 2014 के 245 मेधावियों को लैपटॉप बांटे। सोमवार को सर्वोदय इंटर कालेज गोपालगंज में मेधावियों के चेहरे लैपटॉप पाकर खुशी से खिल उठे। सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश उत्तम, विधायक मदन गोपाल वर्मा और जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने मेधावियों को लैपटॉप बांटे। इसके पहले सर्वोदय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पटल प्रभारी विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे मेधावी और गणमान्य नागरिकों से खचाखच भर कालेज के सभा कक्ष में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि अखिलेश यादव युवा मुख्यमंत्री हैं और उनका उद्देश्य युवाओं को सर्वाधिक बढ़ावा देना है। 2014 के मेधावी जिन्हें लैपटॉप नहीं मिले थे, उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं पर भी चरचा की। जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने कहा कि लैपटॉप से बच्चे जीके बढ़ाने में सफल होंगे। विधायक मदन गोपाल वर्मा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चरचा की। डीआईओएस नंदलाल यादव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। बच्चों में बोर्ड हाईस्कूल के 536 अंक पाने वाले तथा इंटर में 463 अंक पाने वाले मेधावी सम्मानित किए गए। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के वर्णाक्रमानुसार 7 छात्र 535 अंक पाने वाले तथा इसी फार्मूेले से इंटरमीडिएट के 5 छात्र 462 अंक पाने वाले बच्चों को भी लैपटॉप दिए गए। इनके अलावा सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल 2014 के सीजीपीए पाने वाले 10 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 469 अंक पाने वाले 10 बच्चों को लैपटाप दिए गए। आईसीएसई बोर्ड हाईस्कूल के 441 अंक पाने वाले 4 मेधावी तथा इंटरमीडिएट के 350 अंक पाने वाले 5 छात्र लैपटाप से सम्मानित किए गए।
विज्ञापन
इंसेट
विकास विद्या मंदिर जहानाबाद अव्वल रहा
यूपी बोर्ड परीक्षा 2014 के मेधावियों में विकास विद्या मंदिर जहानाबाद अव्वल रहा। कूल के हाईस्कूल के 32 और इंटर के 80 मेधावी बच्चों को लैपटॉप मिले। इस तरह से 245 कुल लैपटॉप में आधे विकास विद्या मंदिर के खाते में आए, जबकि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड के हाईस्कूल के 28 व इंटरमीडिएट के 6 बच्चों को लैपटॉप मिले।
विज्ञापन