फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Laptop distribution outlined preparations

लैपटाप वितरण की तैयारियों का खाका तैयार

Thu, 15 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 15 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Laptop distribution outlined preparations
डीआईओएस दफ्तर में ट्रक से लैपटाप उतारते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने लैपटाप वितरण की तैयारियों का खाका तैयार कर लिया है। सीएम अखिलेश यादव का जिले में लैपटाप वितरण का कार्यक्रम तय होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग वितरण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। विभाग ने लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने के लिए 22 बसें लगाई हैं। इन बसों से 1052 लाभार्थी कार्यक्रम स्थल पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री का 22 दिसंबर तक किसी भी दिन लैपटाप वितरण का कार्यक्रम जिले में लग सकता है। इससे संबंधित मुख्य सचिव का पत्र डीआईओएस दफ्तर में आ चुका है। सीएम का कार्यक्रम लगने की संभावना से विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बिंदकी तहसील क्षेत्र के 459 लाभार्थियों को लाने और ले जाने के लिए नौ बसों, खागा तहसील क्षेत्र के 275 मेधावियों के लिए छह तथा सदर तहसील क्षेत्र के 318 बच्चों को लाने और ले जाने के लिए सात बसों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक बस में तीन प्रिंसिपल तैनात रहेंगे, जिनकी जिम्मेदारी बच्चों को लाने और पहुंचाने की होगी।
विज्ञापन



इनके अलावा आईसीएसई के 90, सीबीएसई के 261, संस्कृत के 75 तथा मदरसा बोर्ड के 16 बच्चे मिला कर कुल 1494 लाभार्थियों को लैपटाप बांटने की व्यवस्था की गई है। यह सभी लाभार्थी सरस्वती विद्या मंदिर वीआईपी रोड पहुंचाए जाएंगे। यहां से दूसरी बसों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पहुंचाने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed