{"_id":"606769568ebc3e592368ffc0","slug":"lapta-kisan-fatehpur-news-knp621205836","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलमऊ पुलिस का सर्च अभियान जारी, राजू लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलमऊ पुलिस का सर्च अभियान जारी, राजू लापता
विज्ञापन
हथगाम। डलमऊ गंगा नदी पर बने पुल से किसान राजू साहू के कूदने की आशंका के चलते पुलिस ने शुक्रवार को भी सर्च ऑपरेशन चलाया। नाव व जाल के सहारे पुलिस ने पुल के आसपास का क्षेत्र खंगाला लेकिन लापता किसान का पता नहीं चला सका।
बता दें कि हथगाम थानाक्षेत्र के इरादतपुर धानी (बड़ी संझिया) गांव निवासी राजू साहू (50) बुधवार को साइकिल लेकर बिना बताए घर से निकला था। गुरुवार सुबह उसकी साइकिल रायबरेली जनपद के डलमऊ गंगा पुल में मिली थी। साइकिल में एक बैग था, जिसमें एक सुसाइड नोट निकला। इसमें हथगाम के एक लाइनमैन से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी हुई थी।
पुलिस ने सुसाइड नोट पर लिखे नंबर पर फोन किया तो वह राजू के घर का नंबर निकला। गुरुवार को सुबह से शाम तक पुलिस ने गोताखोरों की मदद से राजू साहू को खोजने का अभियान चलाया था।