फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Land mafia had their eyes on Nazul land, administration put up a board

Fatehpur News: नजूल जमीन पर थी भूमाफियाओं की नजर, प्रशासन ने लगाया बोर्ड

Tue, 12 Sep 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Land mafia had their eyes on Nazul land, administration put up a board
फतेहपुर/बिंदकी। नगर पालिका व तहसील प्रशासन ने संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में रामलीला मैदान के समीप चिल्ड्रेन पार्क का नोटिस बोर्ड लगाया गया है। बोर्ड में स्पष्ट उल्लेख है कि यह भूमि चिल्ड्रेन पार्क के नाम अंकित है। भूखंड का कोई क्रय विक्रय नहीं किया जाए।
विज्ञापन

रामलीला मैदान के पास सड़क पर नजूल जमीन की खरीद-फरोख्त की सालों से कोशिश की जा रही है। जमीन को लेकर अभी भी भूमाफिया मूल्य लगा रहे थे। सौदा कुछ रुपये को लेकर नहीं पट रहा था। इसे लेकर लगातार सौदेबाजी चल रही थी। इसी जमीन के आगे के हिस्से पर चिल्ड्रेन पार्क की जमीन है। जमीन खरीद फरोख्त की सुगबुगाहट स्थानीय प्रशासन को पहले से थी। लेकिन मामला गरमाने के बाद जिला प्रशासन को जानकारी हुई। इसके बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब चार बजे नगर पालिका परिषद के राजस्व निरीक्षक रविंद्र कुमार सोनकर, नजूल लिपिक शकील, कस्बा लेखपाल भान सिंह सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौके स्थल पर पहुंचे। वहां पर चिल्ड्रेन पार्क के नाम का एक नोटिस बोर्ड लगाया गया। उसमें कहा गया कि यह नजूल भूखंड संख्या 693 है, जिसका क्षेत्रफल 4280 वर्ग मीटर है। यह चिल्ड्रेन पार्क के नामांकित है। भूखंड का कोई क्रय-विक्रय नहीं किया जाए। हालांकि वर्तमान समय में चिल्ड्रेन पार्क के नाम दर्ज नजूल की जमीन पर पहले से भवन निर्माण है। नगर पालिका ईओ निरुपमा प्रताप ने बताया कि नजूल की जमीन की खरीद फरोख्त किए जाने पर रोक लगाई गई है, जिसके लिए नोटिस बोर्ड लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed