{"_id":"5be08e4dbdec222f4e26795c","slug":"land-dispute-man-was-murderd","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
kin
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननिहाल से लौट रहे एक युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शरीर अर्धनग्न और सिर क्षत-विक्षत हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी चोट मौत की वजह बताई गई है। पुलिस का कहना है कि किसी भारी या नुकीली चीज से हमला किया गया। घटना ललौली थाना क्षेत्र के दतौली और ओती गांव के बीच की है। फिलहाल घटना की वजह रास्ते का विवाद बताया जा रहा है।
ओती गांव निवासी जयसिंह का बड़ा बेटा कुलदीप सिंह (35) खेती-किसानी करते थे। पिता ने बताया कि कुलदीप रविवार दोपहर ननिहाल सैहबसी गांव गया था। सोमवार सुबह लगभग सात बजे गांव के कुछ लोगों ने शव दतौली और औती गांव के बीच सड़क किनारे गजराज सिंह के खेत में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। कुलदीप की पत्नी सुनीता देवी, बेटी कोमल(13), बेटा प्रियांशू(9) का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुलदीप तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मंझला भाई रणदीप सिंह सोनीपत में निजी सिक्योरिटी संस्था चलाते हैं। सबसे छोटा भाई संदीप सिंह सोनीपत रहकर भाई की मदद करता है। पोस्टमार्टम हाउस में पिता जयसिंह ने बताया कि महीने भर पहले कुछ पड़ोसियों ने रास्ता बंद कर दिया था, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने उसे जान से मारने धमकी दी थी। इसके अलावा उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। बताया कि शव का अंतिम संस्कार करने के बाद नामजद रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। थानाध्यक्ष राजेश मौर्या ने बताया कि परिजनों की तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। अभी पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। कुछ लोगों से जमीन का विवाद बताया जा रहा है। शरीर अर्धनग्न होने की वजह से पुलिस अन्य कई बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है।