फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lalmian accused of murder and sent to prison

लालमियां हत्याकांड के आरोपियों को भेजा जेल

Sat, 04 Jul 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 04 Jul 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Lalmian accused of murder and sent to prison

हथगाम थाना क्षेत्र के मंगरेमऊ गांव में लालमियां हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। हालांकि आरोपियों ने खुद को पार्टी बंदी में फंसाने का आरोप लगाया है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी इम्तियाज समेत कई नामजद पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन

गौरतलब रहे कि थाना क्षेत्र के मंगरेमऊ गांव निवासी लाल मियां की सोमवार की शाम चुनावी रंजिश में गांव के दूसरे पक्ष ने इम्तियाज समेत कई लोगाें ने हरदासपुर भठपुरवा गांव के के पास घेरकर हत्या कर दी थी। सनसनीखेज हत्याकांड के बाद मृतक लालमियां के  भतीजे कलीम की तहरीर पर पुलिस ने इम्तियाज, मुनशाद, फिरदौस, मुस्तफा, इंतीज, नसीम, शमीम, रिजवान, अखरार समेत दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसपी ने एसओ समेत तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया और दो दिन के अंदर सभी की गिरफ्तारी का दावा किया था। इस सख्ती के बाद भी पुलिस घटना के चार दिन बाद भी मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। वहीं हत्याकांड के अन्य आरोपी मुनशाद, इंतीज, नसीम, अखरार ने खुद को थाने में सरेंडर किया था। इन आरोपियों को शुक्रवार दोपहर पुलिस ने जेल भेजा है। जिला अस्पताल में आरोपी अखरार ने बताया कि घटना के समय वह मस्जिद में फातिया पढ़ने गया था। वहीं नसीम ने बताया कि वह मुंबई से बीस दिन पहले लौटा है और उसका घटना से कोई मतलब ही नहीं है। इसी तरह मुनशाद काफी वृद्ध है। वहीं इंतीज ने बताया कि उसने पुलिस के डर से थाने में जाकर सरेंडर किया है। उन लोगों को पार्टीबंदी के तहत फंसाया गया है। इससे साफ होता है कि घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी फरार हैं। उन तक पुलिस पहुंचने में नाकाम बनी है। उधर पीड़ित पक्ष को भी घटना के  मुख्य आरोपी इम्तियाज और उसके  साथियों का भय सताए हुए है। मुख्य आरोपी समेत छह हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस के छोड़े गए तीर हवा हवाई साबित हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed