फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Laborer dies after being crushed by speeding truck

Fatehpur News: तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत

Fri, 29 Dec 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 29 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being crushed by speeding truck
थरियांव। मजदूरी के पैदल घर जा रहे मजदूर को शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी उमेश लोधी (25) थरियांव कस्बा सुबह मजदूरी करने गया था। शाम के समय वह पैदल ही घर जा रहा था। असोथर मौरंग लेने जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने थरियांव कस्बे के पास मजदूर को टक्कर मार दी। रोड पर गिरे मजदूर पर ट्रक का पिछला टायर चढ़ गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

हादसे से मां चंद्रावती, भाई राजकुमार, महेंद्र उजेंद्र का हाल बेहाल दिखा। इलाकाई लोगों में व्यस्त मार्ग से 24 घंटे मौरंग के वाहनों का आवागमन होने से नाराजगी दिखी। पुलिस ने ट्रक थाने में खड़ा कराया है। एसएसआई यश करन सिंह ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
फोटो- 10- हादसा स्थल पर घायल छात्रा को देखते लोग। संवाद
कार की टक्कर से छात्रा घायल
थरियांव। सर्विल लेन पार कर रही छात्रा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। खागा कोतवाली क्षेत्र के बनपुरवा गांव निवासी राजू की 11 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी थरियांव थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में नाना के घर में रहती है। वह थरियांव कस्बा स्थित सरला देवी इंटर कालेज में कक्षा छह में पढ़ती है। स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटते समय ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन पार करने लगी। उल्टी दिशा से आ रही कार ने छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। एसएसआई यशकरन सिंह ने बताया कि छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करने वाली कार की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed