{"_id":"213abdb2e269bc7e48286fcd13a1e4ef","slug":"labor-department-donates-bicycles-to-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम विभाग ने मजदूरों को साइकिलें बांटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम विभाग ने मजदूरों को साइकिलें बांटीं
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत परिसर में श्रम विभाग की ओर से मंगलवार को श्रमिकों को साइकिलें बांटी गईं। साइकिलें पाकर मजदूरों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जहानाबाद विधायक मदनगोपाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को सहायता के रूप में साइकिल देने का वायदा निभाया है। प्रदेश सरकार विभिन्न वायदों को पूरा कर रही है।
उन्होंने नाव डूबने के हादसे में मृत दोनों युवतियों को सीएम राहत कोष से एक-एक लाख रुपये दिलाने का ऐलान किया। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पात्र लोगों को ही योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पटेल ने श्रमिकों को योजनाओं से लाभ लेने की जानकारी दी। सहायक श्रमायुक्त एमए फारूकी ने कहा कि मजदूर विभाग में अपना पंजीयन करा लें। पंजीकृत मजदूरों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम बलराम सिंह, सीओ ब्रजराज सिंह, सूरजपाल यादव, मोतीलाल यादव, श्रमप्रवर्तन अधिकारी रामसुरेश और राम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन