फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   La vida de los nios se arriesg en la celebracin

जश्न में दांव पर लगा दी बच्चों की जिंदगी

Thu, 24 Mar 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
La vida de los nios se arriesg en la celebracin
जोखिम में जान: आजादी का अमृत महोत्सव समाप्त होने के बाद बच्चों को माल ढुलाई वाले वाहन से ले जाया गय - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहीद दिवस पर कलक्ट्रेट के गांधी मैदान पर रंग दे बसंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में परिषदीय स्कूल के बच्चों को बुलाय गया था। कार्यक्रम समापन के बाद बच्चों को लोडर वाहनों में ठूंस कर घर भेजा गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों को शिक्षक अपने वाहनों से ले गए।
विज्ञापन

रंग दे बसंती कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए परिषदीय स्कूलों के 50 से अधिक बच्चों को बुलाया गया था। बच्चों स्कूलों से बुलाकर बीआरसी पर एकत्र किया गया। वहां से लोडर वाहनों में गांधी मैदान लाया गया। कार्यक्रम के बाद लोडर वाहनों से ही बच्चों को वापस भेजा गया। बच्चों को लाने और ले जाने के लिए केवल दो लोडर थे। एक लोडर में करीब 20 बच्चों को ठूंस कर भरा गया। तेज धूप में लोडरों में छाया का भी कोई प्रबंध नहीं किया गया था।
विज्ञापन

बीएसए संजय कुशवाहा ने कहा कि बच्चे हथगाम ब्लाक के स्कूलों से लाए गए थे। चूंकि कार्यक्रम अचानक तय हो गया था इसलिए बच्चों को लाने की जिम्मेदारी बीआरसी प्रभारियों को दी गई थी। बच्चों को लाने में लापरवाही बरती गई है, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंक्तिबद्ध होकर बच्चों ने बनाया देश का नक्शा
फतेहपुर। रंग दे बसंती कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अपूर्वा दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद पंक्ति में खड़े होकर भारत का नक्शा बनाया। विकास भवन सभागारमें बच्चाें ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। नाटक, नृत्य, चित्रकला, निबंध, रंगोली भी बनाई। डीएम ने अमर शहीदों के किए गए बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को अमर शहीद क्रांतिकारियों के त्याग व बलिदान को संजोकर रखना चाहिए। सीडीओ सत्य प्रकाश, आईएएस नवनीत सेहरा, आईएएस निधि बंसल, एडीएम विनय कुमार पाठक और शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनुराग मिश्र मौजूद रहे।

नाटक में सौरभ, नृत्य में बीनू प्रथम
नाटक प्रतियोगिता में मलवा ब्लाक के मुरादपुर स्कूल के सौरभ प्रथम, भिटौरा ब्लाक के उमरपुर स्कूल के कृष्णा वाजपेई द्वितीय और देवमई ब्लाक के जगदीशपुर स्कूल के ऋषभ तृतीय स्थान पर रहे। नृत्य प्रतियोगिता में धाता ब्लाक के बिरधौलपुर स्कूल की बीनू देवी पहले, ऐरायां ब्लाक के भैरवा कला गांव की विक्टोरिया द्वितीय और हसवा ब्लाक के छिछनी गांव की शिवानी यादव तृतीय रहीं। रंगोली में असोथर ब्लाक के प्रेममऊ कटरा गांव की मयूरी ने प्रथम, खजुहा ब्लाक के टिकरी मनैटी गांव के अभय शुक्ला ने द्वितीय और तेलियानी ब्लाक के माधवपुर गांव के राज सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में अमौली ब्लाक की खुशी देवी प्रथम, विजयीपुर ब्लाक के सुदनपुर गांव की पायल देवी द्वितीय और फतेहनगर नगर के अस्ती स्कूल की मुमताज तीसरे स्थान पर रहीं। डीएम ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।

विकास भवन में सम्मान पत्र दिखाते बच्चे साथ में डीएम अपूर्वा दुबे व अन्य अधिकारी। संवाद

विकास भवन में सम्मान पत्र दिखाते बच्चे साथ में डीएम अपूर्वा दुबे व अन्य अधिकारी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed