{"_id":"5f3430608ebc3e3cf10a9d88","slug":"krishna-janmastmi-in-fatehpur-fatehpur-news-knp576558032","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी, घोड़ा पालकी, जै कन्हैया लाल की......की गूंज से धूमधाम से मनी जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी, घोड़ा पालकी, जै कन्हैया लाल की......की गूंज से धूमधाम से मनी जन्माष्टमी
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में भक्तों ने बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाई। घर-घर में बाल गोपाल सजाने के साथ कान्हा के जयकारे सुनाई दिए। शांति नगर के बांके बिहारी मंदिर में भगवान का भव्य शृंगार हुआ। दूध, दही का भोग लगाया गया। माखन चोर के जयकारे लगे और प्रसाद बांटा गया। हालांकि कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार मंदिरों में कीर्तन भजन के कार्यक्रम नहीं कराए गए।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन बांके बिहारी मंदिर, पीएसी में मनाया गया। इसके अलावा लोगों ने अपने-अपने घरों में सजावट की और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाया। पूरे दिन व्रत रह कर भजन कीर्तन गाए। भगवान के जन्म होते ही कान्हा के गीतों, भजनों जैसे हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की पर भक्त जमकर थिरके।
हालांकि मंदिरों में साज-सज्जा का आयोजन किया गया। जिसमें सीमित संख्या में लोगों ने जन्मोत्सव मनाया। नगर बांके बिहारी मंदिर में आयोजक प्रदीप गर्ग सुबह से सजावट में लगे रहे। भगवान के जन्म के बाद नए वस्त्र पहनाए। पंचामृत का भोग लगाया। फल का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
इस मौके पर बार अध्यक्ष सुशील मिश्रा, मनीषा गुप्ता, हरिओम, दीपचंद्र शुक्ला, शास्वत गर्ग, तरुण पुरवार, परिवहन निगम के एआरएम एमएल केशरवानी, रवी कुमार तिवारी, पिंटू त्रिवेदी, आचार्य हरिहर बाबा, पंडित दुर्गादत्त शास्त्री मौजूद रहे। शहर के मोटेश्वर महादेवन मंदिर में भी जन्माष्टमी मनाई गई।