फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kotia team reached the quarter finals after winning the match

Fatehpur News: मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची कोटिया टीम

Tue, 06 Jan 2026 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Kotia team reached the quarter finals after winning the match
चौडगरा। मलवा ब्लॉक के रेवाड़ी चौराहा स्थित खेल मैदान में यूनिटी फ्रेंड ग्रुप की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को कोटिया व डीएसपीपी कानपुर के मध्य प्री क्वार्टर मैच खेला गया। कोटिया की टीम ने कानपुर टीम को 69 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोटिया टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में छह विकेट पर 130 रन बनाए। टीम के शशांक ने 38 गेंदों में सात चौके और एक छक्का की मदद से 50 रन, संजीव ने 12 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन की पारी खेली। 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएसपीपी कानपुर टीम के ओपनर बल्लेबाज बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन

कोटिया की टीम ने शुरुआत से ही कानपुर टीम पर दबाव बनाए रखा। कानपुर टीम नौ ओवर में 62 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए विश्वनाथ ने 11 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाकर सर्वाधिक 25 रन बनाएं। कोटिया टीम के मुलायम ने चार विकेट, रामू ने तीन विकेट झटके। कोटिया टीम के खिलाड़ी रामू मैन ऑफ द मैच रहे। यहां पर विद्या प्रकाश अग्निहोत्री, शिवम पांडेय, शैलेंद्र सिंह, प्रशांत पांडेय, सुमंत सिंह, पीयूष दीक्षित, प्रवीण अग्निहोत्री, मोहित पांडेय सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed