फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   korona

जिले में फिर फूटा कोरोना बम, चार संक्रमित मिले

Wed, 27 May 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
korona
नारायनपुर में स्वास्थ्य कर्मियों को समझाते चिकित्साधीक्षक डॉक्टर पुष्कर कटियार - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिले में फिर एक बार कोरोना बम फूटा। इस बार चार प्रवासी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन मुंबई से और एक सूरत से लौटा था। इनसे जुड़े गांवों को सील कर लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। इन सभी स्थानों को कंटेनमेंट एरिया मानकर कार्रवाई की जा रही है। इनमें एक बिंदकी तहसील, दो सदर तहसील और एक खागा तहसील का मामला है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। हालांकि अब तक नौ लोग ठीक होकर आ चुके हैं।
विज्ञापन

बिंदकी तहसील के अमौली ब्लाक में 18 साल का एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। यह चांदपुर थानाक्षेत्र के नारायणपुर(जारा) गांव के एक किसान परिवार का बड़ा बेटा है। छोटे भाई के साथ सूरत से ट्रेन से 21 मई को जिले में आया था। स्क्रीनिंग के बाद बड़े भाई को नेवलापुर क्वारंटीन सेंटर भेज कर उसकी सैंपलिंग कराई गई थी। छोटे को होम क्वारंटीन कर घर भेज दिया गया था। यह विद्यालय में क्वारंटीन था।
विज्ञापन

साथ में आठ लोग और भी आए थे। यह सभी प्रधान के हस्तक्षेप पर विद्यालय में क्वारंटीन किए गए थे। बड़े को संक्रमण का पता चलते ही चिकित्साधीक्षक डॉ. पुष्कर कटियार की टीम ने गांव पहुंचकर छोटे भाई को भी नेवलापुर सैंपलिंग के लिए भेज दिया है। सभी आठ लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। गांव को बैरियर के सहारे सील कर ग्रामीणों व अन्य की आवाजाही रोक दी गई है। उधर, नेवलापुर में बुधवार को पूरे गांव को सैनिटाइज करने का कार्य हुआ। यहां भी एक संक्रमित एक दिन पहले पाया गया था। बैरिकेडिंग कर यहां भी आवाजाही रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के हकीमपुर खंतवा गांव में एक संक्रमित युवक(22) पाया गया है। यह तहसील खागा के धाता ब्लाक का गांव है। मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाकर रोजी रोटी कमाता रहा है। 12 मई को अपने ऑटो रिक्शा से करीब पांच लोगों के साथ गांव पहुंचा था। साथ मे आए तीन लोग निगेटिव निकलने की पुष्टि हुई है। जिनमें दो लोग नेवालापुर क्वारंटीन सेंटर में हैं। उनमें से आज एक को कोरोना संक्रमण होने की रिपोर्ट आई है।
युवक को गांव में दूसरे ऑटो से साथ मे आए साथी मित्र के पॉजिटिव होने के बाद डॉक्टरों ने एहतियातन नेवलापुर में कवारंटीन कराया था। दूसरा साथी मित्र अभी सेंटर में ही क्वारंटीन है। संक्रमित युवक को इलाज के लिए थरियांव भेजा गया है। गांव पहले से ही तीन बैरियर के जरिए सील है। बैरियर ऐमापुर, डेडासाईं व नट डेरा मार्ग पर लगाया गया है। इंसपेक्टर खखरेरू अनूप सिंह ने लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा है। प्रधान रजी अहमद ने बताया कि प्रशासन के निर्देश के क्रम में पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
सदर तहसील के तेलियानी ब्लाक में मलवां थानाक्षेत्र का कोराई गांव संक्रमित युवकों की संख्या बढ़ने से चर्चा में है। बुधवार को यहां बीस साल के एक और शख्स के संक्रमित होने की पुष्टि जिलाधिकारी संजीव सिंह ने की। यह युवक 14 मई को ट्रकों के सहारे मुंबई से आया था। वहां मजदूरी करता था। परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। परिजनों ने बताया कि यह मुंबई से आने के बाद मन्नालाल विद्यालय में क्वारंटीन हो गया था। कोराई गांव में नियमित सैंपलिंग में इसका भी सैंपल 23 को जांच के लिए प्रयागराज भेजा गया था। अब बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस गांव में अब तक पांच संक्रमित केस मिल चुके हैं। इनमें एक शख्स ठीक होकर प्रयागराज से घर आ चुका है।

सदर तहसील के तेलियानी ब्लाक में मलवां थानाक्षेत्र के नारायणपुर कोराई गांव में भी एक संक्रमित व्यक्ति की पुष्टि हुई है। यह 16 मई को ट्रकों के सहारे मुंबई से गांव आया था। यहां स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। यह मुंबई में प्राइवेट नौकरी कर गुजर-बसर कर रहा था। लॉकडाउन में दिक्कत के चलते गांव आया था। जिला प्रशासन की ओर से इसका सैंपल 23मई को जांच के लिए भेजा गया था। अब संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद कोराई गांव के इस मजरे को भी बैरिकेड कर दिया गया है। युवक की ट्रेवल हिस्ट्री निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed