फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   kiraayedaar kee bahan se dushkarm, makaan maalik giraphtaar

किरायेदार की बहन से दुष्कर्म, मकान मालिक गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
kiraayedaar kee bahan se dushkarm, makaan maalik giraphtaar
बहुआ(जालौन)। कस्बे के एक मोहल्ले में किरायेदार की बहन से मकान मालिक ने दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ले में गाजीपुर थानाक्षेत्र के बड़ा गांव निवासी भोला प्रसाद का मकान बना है। इसमें इसी थानाक्षेत्र के एक गांव का परिवार किराए पर रहता है। इस परिवार में पति व पत्नी के साथ युवक की 20 साल की बहन रहती है। युवती का भाई और भाभी के पास एक बैंक की फ्रैंचाइजी है। रोज की तरह दोनों सुबह बैंक के काम से निकल गए। युवती को घर में अकेला देेखकर भोला प्रसाद युवती के कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। जाते समय किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने घटना की जानकारी भाई को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

थानेदार संदीप तिवारी ने बताया कि भाई की तहरीर पर मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed