फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Killing a journalist by entering his house is an example of Jungle Raj: Chandrashekhar

पत्रकार को घर में घुसकर मार देना जंगलराज का उदाहरण: चंद्रशेखर

Mon, 04 Nov 2024 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Killing a journalist by entering his house is an example of Jungle Raj: Chandrashekhar
फतेहपुर। बिजनौर के नगीना से सांसद व आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने दिवंगत पत्रकार दिलीप सैनी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देने समेत हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद हत्याकांड पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। रविवार को मुख्यालय आए सांसद ने कहा कि जब किसी पत्रकार को घर में घुसकर मार दिया जाए या किसी गरीब के नाखून खींच लिए जाएं और आरोपी खुलेआम घूमें, इसे कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि जंगलराज कहते हैं। जंगलराज का अंत जनता ही करती है। जनता जब इसका अंत करेगी तो दोबारा उदय होने में बहुत समय लगेगा।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने भाईचारे और मैत्री का जो नारा दिया था, हम उसी को पुनर्जीवित करने जनपद आए हैं। यहां समस्याएं बहुत हैं। शिवम कोरी के नाखून खींच लिए गए। पत्रकार दिलीप सैनी को घर में घुसकर मार दिया गया। मृतक के परिजनों को पुलिस पर भरोसा नहीं है। वह सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि पुलिस प्रशासन सत्ता के चौखट के आगे दम तोड़ चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार भय के माहौल को खत्म करने में नाकामयाब है। भय के माहौल को खत्म कर भाईचारा बनाकर महापुरुषों के अभियान को पुनर्जीवित करना होगा। प्रदेश को तानाशाही और निरंकुश शासन से बाहर निकालकर समतावादी शासन की तरफ लेकर जाना है।
विज्ञापन

सांसद यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल और वैज्ञानिक चिंतक महाराज सिंह भारती की संयुक्त जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने सबसे पहले शिवम कोरी के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद भिटौरा बाईपास पर महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर डाक बंगले में कुछ समय विश्राम कर जनपद के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां से निकलते समय डाक बंगला चौराहे पर कर्पूरी ठाकुर, बुलेट चौराहे पर छत्रपति शाहू जी महाराज, कलक्ट्रेट स्थित आंबेडकर प्रतिमा और पटेल नगर चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राधानगर स्थित कार्यक्रम स्थल तेज स्टेट मैरिज लॉन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आजाद समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे। भीम आर्मी प्रमुख के जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ठगी पीड़ितों ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। नहर कॉलोनी में ठगी पीड़ितों का धरना रविवार को 64वें दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष अमृतलाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सांसद चंद्रशेखर को ज्ञापन सौंपा है। सांसद ने उनकी मांगों को संसद में उठाने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पैसा न मिलने या सरकार के किसी सकारात्मक आश्वासन न मिलने तक धरना निरंतर जारी रहेगा।




ठगी पीड़ित परिवार के जिलाध्यक्ष अमृतलाल ने बताया कि शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। कलक्ट्रेट में पीड़ितों के आवेदन जमा करने के लिए सिर्फ एक विंडो खोली गई है। इसमें एक कर्मचारी कार्यरत है। रोजाना 100 फॉर्म जमा किए जा रहे हैं, जबकि लाखों की संख्या में आवेदन बाकी हैं। 20 से ज्यादा कंपनियों ने जनपद के तकरीबन 10 लाख कर्मचारियों के 500 करोड़ रुपये हड़पे हैं। साल 2019 में केंद्र सरकार ने ठगी पीड़ितों का पैसा वापस दिलाने के लिए कानून बनाया था, जिसे अभी तक लागू नहीं किया गया। सरकार अभी तक कोई ठोस कदम भी नहीं उठा सकी है। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गईं तो आर-पार की लड़ाई होगी। धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed