फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   killed national bird pecock

शिकारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का किया शिकार

Wed, 14 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
killed national bird pecock
बहुआ। शिकारियों ने हमला कर राष्ट्रीय पक्षी मोर को मार दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपियों के घर पहुंची लेकिन वह नहीं मिले। वन रक्षक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

ललौली थानाक्षेत्र के बरवट गांव किनारे ननकू निषाद के घर के पास एक मादा मोर घायल अवस्था में आई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। लोगों को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और देखा तो चोट के निशान थे। मोर के पीछे आ रहे शिकारियों को गांव के लोगों ने दौड़ा लिया। सूचना पर दो सिपाही मौके पर पहुंचे और पूछताछ के बाद कंजरन डेरा में छापेमारी की लेकिन आरोपी नहीं मिले। खबर मिलने पर वन रक्षक अवधेश कुमार पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गए। उन्होंने बताया कि थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। एसओ ललौली योगेंद्र कुमार ने बताया कि शिकारियों की खोजबीन हो रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed