फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   kidnapping case in fatehpur

अपहरण के बाद हवाईअड्डा कर्मी को अंदर के रास्तों से लाए थे आरोपी

Fri, 14 Aug 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
kidnapping case in fatehpur
फतेहपुर से प्रयागराज के बम्हरौली हवाई अड्डे के संविदा कर्मी राजू कुशवाहा को जिंदा जलाकर मार डालने वाले आरोपी शातिर किस्म के हैं। उन्होंने पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया है। प्रयागराज से अपहरण के बाद हाईवे छोड़कर उसे अंदर के रास्तों से घुमाते फिराते लाए थे। इस दौरान करीब 70 किमी की दूरी तय की। कैमरे की नजरों से बचने के लिए अंदर का रास्ता चुना है।
विज्ञापन

राजू कुशवाहा (25) पुत्र रामनाथ कुशवाहा निवासी जलालपुर घोसी थाना पिपरी जिला कौशांबी का अधजला शव 10 अगस्त को असोथर थाने के सातों जोगा गांव में सूखी नहर से बरामद हुआ था। वह सात अगस्त की दोपहर दो बजे निकला था तीन दिन बाद शव मिला था। कौशांबी के पिपरी थानेदार विजय राय शुक्रवार को घटनास्थल पहुंचे। मौके का नक्शा तैयार किया। पुलिस को लोकेशन की छानबीन में पहले ही मालूम हो चुुका था कि हाईवे के रास्ते से उसे अपहरण के बाद नहीं लाए थे।
विज्ञापन

रास्ते में खागा का टोल प्लाजा है, जहां कैमरे लगे हैं। ऐसे में आरोपी कौशांबी के अझुवा के पास शार्टकट से निकले होंगे। यह रास्ता टोल के पहले मझिलगांव मोड़ पर निकलता है। टोल पार होने के बाद खागा कस्बे के अंदर की लोकेशन है। अंदर के रास्तों में आधारपुर, लौलियापुर, एकारी, गाजीपुर, शहर के कटरा अब्दुलगनी, आबूनगर, पथरकटा, पटेलनगर, गौतम नगर में सात अगस्त की रात आठ बजे तक लोकेशन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद रात दो बजे हाईवे के आमापुर पहुंचा था। अंतिम लोकेशन औरेई में रात के 3 बजकर 39 मिनट की है। उसके बाद फोन बंद हो गया। साफ है कि घटना को इसी दौरान रात के सन्नाटे में अंजाम दिया गया। असोथर एसओ आशीष सिंह ने बताया कि कौशांबी पुलिस जांच के बाद वापस लौट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed