{"_id":"58d025d54f1c1b2f4f1a1323","slug":"kidnapping-and-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खखरेरू थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार रात 14 वर्षीय किशोरी को पड़ोस के ही एक युवक ने अगवा कर लिया। किशोरी रात को जरूरी काम से घर के बाहर निकली थी। दुष्कर्म के बाद उसे छोड़ आरोपी भाग निकला। घर लौटकर किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। पिता ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि किशोरी को युवक बल्लू मुंह में कपड़ा ठूंस कर खेत ले गया और वहां दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता और उसके पिता को थाने ले आई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। एसओ गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन