Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kidnapped girl while sleeping, attempted rape

Fatehpur News: सोते में बालिका को उठा ले गया, दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 02 Oct 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 02 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped girl while sleeping, attempted rape
ग्रामीणों की खोजबीन में बाग में बालिका को छोड़कर भागा
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर घटना टली, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। घर के बाहर बहन के साथ सो रही बड़ी बहन को अगवा कर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्रामीणों की घेराबंदी पर आरोपी एक बाग में बालिका को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नौ साल की बालिका कक्षा तीन में पढ़ती है। बालिका 29 सितंबर की रात घर के बाहर सात साल की छोटी बहन के साथ सो रही थी। उसके बगल की चारपाई पर मां छोटे बेटे को लेकर सो रही थी। करीब रात एक बजे मानपुर कठेरवा गांव का अर्जुन लोधी बालिका के दरवाजे पहुंचा। वह सो रही नौ साल की बालिका को उठा ले गया।
विज्ञापन

घर के करीब 50 मीटर दूर कर्वी की फसल में ले गया और छेड़खानी करने लगा। खेत के पास रहने वाली एक महिला लघुशंका को उठी थी। महिला शोर सुनकर मौके पर पहुंची। महिला के शोर मचाने पर अर्जुन बालिका को लेकर भाग निकला। महिला ने ग्रामीणों और परिजनों को खबर दी। गांव के लोग बालिका की खोजबीन में जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बालिका को घर से करीब 500 मीटर दूर बाग में रोते बिलखते पाया। सही सलामत मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी को गिरफ्तार किया। विवेचक प्रहलाद यादव ने बताया कि आरोपी नशेबाज है। ऐन वक्त पर महिला के देखने लेने बड़ी घटना होने से बची है। आरोपी का घर गांव किनारे बना है। वह मुंबई, दिल्ली में कमाने के मकसद से रहता है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed