{"_id":"5fe4e5318ebc3e3b8e184e29","slug":"kheton-mein-khambhe-gaadane-va-taar-kheenchane-par-bijalee-karmiyon-ko-daudaaya-ephaeeaar-fatehpur-news-knp601958251","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में खंभे गाड़ने व तार खींचने पर बिजली कर्मियों को दौड़ाया, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में खंभे गाड़ने व तार खींचने पर बिजली कर्मियों को दौड़ाया, एफआईआर
विज्ञापन
फतेहपुर। सौभाग्य योजना से लगाए गए बिजली के खंभों में तार खींचने गए कर्मियों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। खेत में खंभा लगाकर खींची जा रही तार का विरोध किया। समझाने पहुंचे अवर अभियंता के साथ अभद्रता की गई। जेई ने ग्रामीणों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
असोथर थाना क्षेत्र के कठौता गांव में सौभाग्य योजना से विद्युतीकरण कराया जा रहा है। बिजली की लाइन खींचने के लिए खंभे लगा दिए गए हैं और जहां पर ट्रांसफार्मर लगाना है वहां दो खंभों के लिए जगह बना दी गई है।
गुरुवार को विद्युतकर्मी मजदूरों के साथ खंभों में तार खींचने के लिए पहुंचे। तभी कुछ ग्रामीणों ने तार खींचने का विरोध किया। विद्युतकर्मियों से नोकझोंक की और उन्हें दौड़ा लिया। कर्मियों ने इसकी सूचना अवर अभियंता हरिकेश को दी। वह ग्रामीणों को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे। अवर अभियंता के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता की। खंभे से तार नहीं खींचने दिया गया। सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।