फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   khaaga mein vikaas ko anumati ka intajaar

खागा में ‘विकास’ को अनुमति का इंतजार

Thu, 15 Oct 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
khaaga mein vikaas ko anumati ka intajaar
मुसुवापुर का खस्ताहाल हाल रास्ता। - फोटो : FATEHPUR
खागा(फतेहपुर)। खागा में विकास को चार महीनों से अनुमति का इंतजार है। चार माह पहले आई पंद्रहवें वित्त आयोग की 82 लाख की धनराशि डीएम की अनुमति के बगैर खर्च नहीं की जा सकती है। अभी इस धनराशि से निर्माण कार्य कराने की डीएम से अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन

वहीं, नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले आठ माह से बजट के अभाव से सारे निर्माण कार्य बंद हैं। हर माह जो पंचम राज्य वित्त आयोग की धनराशि आती है, वह सारी कर्मचारियों के वेतन में खर्च हो जाती है। नगर पंचायत की आय रोजाना के खर्चों में व्यय हो जाती है। धनाभाव में हालात यह हो गए हैं कि नगर के जोंकी पर, मंडवा तालाब ,मुसुवापुर, राजपूत नगर, रामनगर, विजयनगर की खस्ताहाल सड़कें नहीं बन पा रही हैं। आधा सैकड़ा लाइटें खराब हैं। 34 हैंडपंपों की रिबोरिंग नहीं होनी बाकी है। ईओ लालचंद्र मौर्या ने बताया कि बजट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed