फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kept silence , hunger strike from today

मौन व्रत रखा, आज से भूख हड़ताल

Mon, 11 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 11 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kept silence , hunger strike from today

सड़क निर्माण के लिए जनहित संघर्ष समिति का आंदोलन

विज्ञापन
गति पकड़ता जा रहा है। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता स्वरूपराज सिंह जूली रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन स्थल पहुंचे। उन्होंने भूख हड़ताल में साथ देने और आंदोलन को परिणाम तक ले जाने का भरोसा दिया।

राधानगर चौराहे से नउवाबाग जीटी रोड तक खराब सड़क को बनवाने के लिए जनहित संघर्ष समिति का आंदोलन जारी है। रविवार को समिति अध्यक्ष बसीर अहमद के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नहर कालोनी में मौन व्रत रख विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस नेता स्वरूपराज सिंह जूली के साथ बच्चा बाजपेयी, महेंद्र यादव, सरताज हुसैन, विकास श्रीवास्तव, तनुज प्रिय जीतू, मुन्नू मिश्र, मुस्तकीम बाबा, मिस्बाहुल इस्लाम, अजय मिश्र, महफूज अहमद, राजन तिवारी, हरिओम शुक्ला, सुनील यादव, ब्रज किशोर, अखंड प्रताप सिंह, बब्लू शुक्ला, अंकित जायसवाल, सुजीत सिंह, राशिद खान, दीपक चौहान, शुभम पटेल आदि आंदोलन स्थल पर पहुंचे।

कांग्रेस नेता स्वरूप राज सिंह जूली ने कहा कि संघर्ष समिति की मांग जायज है। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजन तिवारी ने कहा कि शीघ्र ही अधिकारियों और जिम्मेदार प्रतिनिधियों का घेराव किया जाएगा।

अध्यक्ष बसीर अहमद ने बताया कि सोमवार से समिति के महासचिव अनुराग नारायण, सरताज हुसैन, विष्णु पांडेय अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू होगी।

धरना प्रदर्शन में महासचिव अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्र, रजत उर्फ रामू यादव, विक्की सिंह, नीरज पासवान, नौशाद अली, हैदर अली, मोसिन, रोति सिंह, शानू, अभय प्रताप, भूपेंद्र सिंह, कमल किशोर, वेद प्रकाश त्रिवेदी, नसीम खान, सम्राट गौतम, विकास सिंह चंदेल, एजाज अहमद, फैजुल हसन, सनी कुमार, आकाश गौतम, चंदन सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed