फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   kausambi me pakde gay aaropi

मास्टरमाइंड जगदीश की ससुराल में कौशांबी पुलिस ने की छापेमारी

Thu, 16 Jul 2020 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
kausambi me pakde gay aaropi
फतेहपुर/ मंझनपुर। थरियांव थानाक्षेत्र के हाईवे पर बिलंदा कस्बे में 11 जुलाई को कोल्ड स्टोरेज और टाइल्स शोरूम में चोरी के सात आरोपियों को मुठभेड़ के बाद कौशांबी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह ने कौशांबी में भी कई चोरियां की थीं। इनमें चार आरोपी फतेहपुर मलवां थाने के चक्की गांव और एक कल्यानपुर थानाक्षेत्र के बड़ौरी गांव का है। शेष दो कौशांबी के बताए गए हैं। मास्टरमाइंड फतेहपुर के चक्की गांव का ही रहने वाला है। कौशांबी पुलिस ने माल की बरामदगी के लिए मास्टरमाइंड की ससुराल बड़ौरी गांव में मंगलवार रात को छापेमारी भी की। कौशांबी पुलिस के आने की खबर लगने के बाद रात को क्राइम ब्रांच टीम भी बड़ौरी गांव पहुंची। आरोपी एक माह पहले महाराष्ट्र जेल से छूटे हैं।
विज्ञापन

कौशांबी पुलिस ने मलवां थाने के चक्की नाका निवासी जगदीश पांडेय, आशीष पांडेय, रोहित उर्फ प्रदीप पांडेय (सगे भाई) और चक्की के ही करन और कल्यानपुर थाने के बड़ौरी के रज्ञमू रैदास को पकड़ा है। इनके साथ दो आरोपी कौशांबी के भी पकड़े गए हैं। चक्की गांव के आरोपियों से 2017 में मलवां पुलिस ने चार चोरियों का खुलासा किया था। यहां जेल से छूटने के बाद तीनो भाई महाराष्ट्र नागपुर बाथोड़ा राजनगर अभिजीत पांडेय के पास चले गए थे। महाराष्ट्र में बहनोई के साथ मिलकर घटनाएं करते थे। एक माह पहले गैंग नागपुर जेल से छूटा था। उसके बाद कौशांबी में किराये पर रहने लगे। गैंग कौशांबी की चोरियों में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। इसने 11 जुलाई को थरियांव कोल्ड स्टोरेज, टाएल्स शोरूम में चोरी की थी। यहां भी कैमरे में कैद हुए।
विज्ञापन

कौशांबी के सैनी और सिराथू थाना पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार रात को मुठभेड़ में पकड़ा। पुलिस की गोली जगदीश के पैर में लगी है। माल की बरामदगी के लिए कौशांबी पुलिस बड़ौरी गांव स्थित जगदीश की ससुराल आई। रामू रैदास रिश्ते में जगदीश का साला है और बड़ौरी में रहता है। यहां से तीन बैग में कुछ सामान बरामद कर ले गई है। असलहे भी बरामद हुए हैं। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद थरियांव थाने के एसआई डीडी सिंह आरोपियों के बयान लेने कौशांबी गए। एसआई ने बताया कि आरोपियों ने बिलंदा की चोरियों को कबूल किया है। कोर्ट से आरोपियों का वारंट लेने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
चक्की गांव पहुंची पुलिस
कौशांबी में आरोपियों के पकड़े जाने के बाद बुधवार को पुलिस की एक टीम चक्की गांव सगे भाइयों के घर पहुंची। घर की तलाशी में चेहरे को ढकने वाले कई नकाब और मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed