{"_id":"5f874a0c8ebc3e9bbf6b3bc9","slug":"kar-vasoolee-mein-phisaddee-adhikaariyon-par-giree-gaaj-fatehpur-news-knp5885183121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर वसूली में फिसड्डी अधिकारियों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर वसूली में फिसड्डी अधिकारियों पर गिरी गाज
विज्ञापन
फतेहपुर। अलग-अलग विभागों से आने वाले राजस्व की वास्तविक स्थित का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ने विभागों की समीक्षा की। कर- करेत्तर की बैठक में विभागवार समीक्षा शुरू हुई तो कई अधिकारी राजस्व वसूूली में फिसड्डी पाए गए। राजस्व वसूली में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सदर तहसील के मंडी सचिव अनिल यादव का वेतन रोक दिया। इसी क्रम में नगर पालिका की ईओ, टैक्स सुपरवाइजर और कर निरीक्षक को नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। बिंदकी मंडी सचिव उमेश अवस्थी की राजस्व वसूली सबसे कम पाए जाने से नाराज डीएम ने उनके विरुद्घ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा है।
कर- करेत्तर की बैठक में डीएम के निर्देश के सभी विभागों की ओर से 50 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर ली गई है। राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए इन बड़े बकायेदारों के विरुद्ध जारी वसूली प्रपत्र के सापेक्ष वसूली का अभियान चलाया जाएगा। बैठक के दौरान अवैध कटान पर डीएम वन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। बैठक में पाया गया कि स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की 1.7 7 करोड़ की धनराशि के सापेक्ष मात्र 7.7 7 लाख की वसूली ही अब तक की गई है। इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में खनन विभाग, बांट- माप विभाग तथा परिवहन निगम की माह के लक्ष्य के सापेक्ष माह की उपलब्धि सौ प्रतिशत से अधिक रही। बैठक में एडीएम पप्पू गुप्ता और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।