फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kanpur team captured the trophy

Fatehpur News: कानपुर टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Mon, 20 Jul 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Kanpur team captured the trophy
फोटो-15-विजेता टीम को पुरस्कार देते नगर पंचायत अध्यक्ष। संवाद
जहानाबाद। कस्बे के रामबाग में जहानाबाद क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को कानपुर और जहानाबाद टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कानपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जहानाबाद को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

जहानाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में दो विकेट खोकर 206 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज अर्जुन ने 32 गेंदों में 10 छक्के और सात चौकों की मदद से 109 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जहानाबाद की टीम 13.1 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कानपुर टीम के गेंदबाज सुधांशु ने तीन ओवर में 14 रन देकर चार विकेट झटके। सुमित ने 2.5 ओवर में सात रन देकर दो विकेट लिए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अर्जुन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम को नगर पंचायत अध्यक्ष आबिद हसन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा, इजहारूद्दीन, मोहम्मद खालिद, अकरम अंसारी, डाॅ. रजनीश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

फोटो-15-विजेता टीम को पुरस्कार देते नगर पंचायत अध्यक्ष। संवाद

फोटो-15-विजेता टीम को पुरस्कार देते नगर पंचायत अध्यक्ष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed