फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   jyoti murder case, police hidden clues

जंगल में मिली थी खून से सनी शर्ट, पुलिस ने छिपाया

Thu, 01 Jul 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
jyoti murder case, police hidden clues
जाफरगंज। ज्योति हत्याकांड में पिता जागरूप ने पुलिस की कार्यवाई पर सवाल उठाए हैं। ज्योति के पिता का आरोप है कि सती अनुसुइया के जंगल में जब पुलिस ने जांच की तो वहां से एक पत्थर के नीचे से राजेश की खून से सनी शर्ट बरामद हुई थी। जिसका पुलिस कोई जिक्र नहीं कर रही है। इतना नहीं पिता का आरोप है कि राजेश की बताई गई कहानी पर वह यकीन नहीं कर पा रहे हैं। फिलहाल पुलिस अभी भी राजेश से पूछताछ में लगी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात सीओ जाफरगंज डीसी मिश्र ने थाने पहुंचकर राजेश से पूछताछ की। हत्याकांड का यह मुकदमा फिलहाल दहेज हत्या की धारा में दर्ज है। ऐसे में इसकी जांच सीओ जाफरगंज को मिली है। पूछताछ में राजेश के साथी, गाड़ी मालिक, चालक आदि को लेकर जानकारी पुलिस ने हासिल की है। लेकिन अभी उसे गोपनीय रखा गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने यह बताया कि राजेश ने जंगल में ले जाकर ज्योति की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके पहले उसे नींद की दवा कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाई थी। हालांकि पिता का आरोप है कि बेटी की हत्या गला दबाकर नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्कि धारदार हथियार से की गई है। उनका आरोप है कि पुलिस को जंगल से खून से सनी शर्ट भी मिली थी, जिसे पुलिस छिपा रही है। इंस्पेक्टर जाफरगंज राजीव सिंह ने बताया कि पिता के आरोप निराधार है। राजेश से अभी भी पूछतांछ चल रही है और घटना से जुड़े बिंदु की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed