फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Joined the army and received the Kirti, Veer and Shaurya Chakra

Fatehpur News: सेना से जुड़कर हासिल किए कीर्ति, वीर और शौर्य चक्र

Wed, 15 Oct 2025 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
Joined the army and received the Kirti, Veer and Shaurya Chakra
फोटो-01-जयंती पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते पूर्व सैनिक। स्रोत: स्वयं
फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की ओर से बुधवार को भारतीय सेना की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर कोर की 83वीं वर्षगांठ मनाई गई। कोर से सेवानिवृत्त अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने बताया की यह कोर 1943 में भारतीय ऑर्डिनेंस कोर से अलग होकर बनाई गई थी।
विज्ञापन


इसका कार्य युद्ध और शांति के समय सभी प्रकार की गाड़ियां, हथियार, मेडिकल इक्विपमेंट, कम्युनिकेशन इंस्ट्रूमेंट हेलीकॉप्टर आदि को रिपेयर रिकवरी मेंटेनेंस करना है। इस कोर ने वर्ष 1947, 1965 और 1971 में बहुत अच्छा कार्य किया।
विज्ञापन




इसे अभी तक दो कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र, 16 शौर्य चक्र, 58 सेवा पदक, 26 वायु सेवा पदक, छह नौसेना पदक, सात सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक, नौ उत्तम सेवा पदक तथा, 24 युद्ध सेवा पदक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ब्रिगेडियर प्रशांत बाजपेई कमांडेंट हेड क्वार्टर एक ईएमई सेंटर सिकंदराबाद, कैप्टन रामराज सिंह, शेख खालिद, अर्जुन सिंह, अशोक सिंह, रामकिशोर पांडे, महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed