{"_id":"6283b5ae427b8531ea1fd7c6","slug":"job-youth-mela-fatehpur-news-knp6972562183","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के दूसरे रोजगार मेले में 83 युवाओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल के दूसरे रोजगार मेले में 83 युवाओं का चयन
विज्ञापन
सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले में साक्षात्कार देते अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिला सेवायोजन विभाग के रोजगार मेले में 83 युवाओं को नौकरी मिली। मंगलवार को साल के दूसरे मेले का जिला सेवायोजन अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
चालू साल में अब तक सेवायोजन विभाग जिले के 145 युवाओं को नौकरी दिला चुका है। अगला रोजगार मेला 24 मई को जिला सेवोयोजन कार्यालय में लगेगा।
मंगलवार जिला सेवायोजन कार्यालय में लगे साल के दूसरे रोजगार मेले में 400 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें 83 युवाओं को नौकरी मिली। मदरसन और याजाकि इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद ने 36 युवाओं का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया।
पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड जालंधर ने 12 और सेनडेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा ने 35 को नौकरी के लिए चयन किया।
कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मौके पर चयन प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उधर, 27 अप्रैल को लगे साल के पहले रोजगार मेले में 62 युवाओं को नौकरी मिल चुकी है। अब इस साल कुल 145 युवाओं को रोजगार मेलों के माध्यम से नौकरी दिलाई गई।
विज्ञापन
इस मौके पर रोजगार मेला प्रभारी शशांक पांडेय, हसमत अली, आशुतोष वर्मा, आशीष दीक्षित, चंद्रकिशोर, सुखनंदन सक्सेना, मो. जमीर, सदीप, ललित कुमार और रामा देवी न मेले में सहयोग किया।