{"_id":"57210deb4f1c1be776a91bb9","slug":"jnwase-sleeping-child-crushed-by-a-vehicle-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवासे में सो रही बच्ची को वाहन ने कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवासे में सो रही बच्ची को वाहन ने कुचला, मौत
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
मृत बच्ची के रोते-बिलखते परिजव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव आई बारात के जनवासे में सो रही यशी देवी (8) को एक चौपहिया वाहन ने कुचल दिया। लहूलुहान हालत में बच्ची को ट्रामा सेंटर लाया गया। हालत नाजुक देख डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया। कानपुर ले जाते समय नउवाबाग के पास बच्ची की सांसे थम गईं।
विज्ञापन
यशी देवी कानपुर महाराजपुर थाना क्षेत्र के औलालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र की बेटी थी। वह मां के साथ अपने मामा कोमल यादव निवासी सरकंडी असोथर के शादी समारोह में शामिल होने के लिए 20 अप्रैल को आई थी। मंगलवार को मामा की बारात पहाड़पुर गांव गई थी।
विज्ञापन
पहाड़पुर प्राथमिक विद्यालय स्थित जनवासे में सुबह बच्ची सो रही थी। तभी किसी चौपहिया वाहन ने बच्ची को कुचल दिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया। उसे ट्रामा सेंटर से कानपुर रेफर किया गया। तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई। चाचा अनिल ने बताया कि यशी इकलौती बेटी थी। उससे बड़ा एक भाई है। घटना से शादी समारोह में कोहराम मच गया।
विज्ञापन