{"_id":"581e24704f1c1bd635437a17","slug":"jnu-sign-made-for-missing-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू के गायब छात्र के लिए कराए हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू के गायब छात्र के लिए कराए हस्ताक्षर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
जेएनयू के गायब छात्र के लिए कराए हस्ताक्षर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू के गायब छात्र नजीब का अभी तक कोई पता नहीं चला है। इसके विरोध में छात्र युवा अधिकार मंच ने हस्ताक्षर अभियान चलाया है। शनिवार को पदाधिकारियों ने एमजी कालेज, ठाकुर युगराज सिंह, हरिपाल सिंह, अभय प्रताप सिंह डिग्री कालेजों के साथ कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र नासिर पीर में छात्रों से हस्ताक्षर कराए।
जेएनयू का छात्र नजीब 21 दिन से हास्टल से गायब है। दिल्ली पुलिस अभी तक उसका पता नहीं लगा पाई है। इस मौके पर इलाहाबाद के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह लड़ाई फतेहपुर में ही नहीं प्रदेश के ज्यादातर जिलों में छात्रों ने छेड़ रखी है। जब तक छात्र का पता नहीं चल जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। संगठन के जिला प्रभारी अंशुल उमराव ने कहा कि अब यह लड़ाई स्कूल, कालेजों से निकलकर सड़कों पर लड़ी जाएगी। इसके लिए संगठन पूरी तरह से कमर कस चुका है।
इस मौके पर डा. आलोक पटेल, सत्यम यादव, मनीष पटेल, हर्षित श्रीवास्तव, मोईन खान, कल्पना देवी, प्रीती पटेल, गौरव दीक्षित, सि्िदध राठौर, प्रदीप द्विवेदी, रवींद्र पटेल, सरिता चौरसिया, सोनी पटेल, छोटू सिंह, संदीप यादव आदि मौजूद थे।