फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   jila panchayat,fatehpur news

जिला पंचायत अध्यक्ष पद हथियाने के लिए कवायद तेज..

Tue, 15 Jun 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
jila panchayat,fatehpur news
फतेहपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही राजनीति गलियारों में हलचल तेज हो गई है। तीनों प्रमुख दल भाजपा, सपा और कांग्रेस जीत का दावा कर रहे हैं। लेकिन हकीकत में सत्ता की कुंजी यहां निर्दलियों के हाथ में है।
विज्ञापन

46 में से 22 सीटों पर इस बार निर्दलीय जीते हैं। यह संख्या बताती है कि जीत का दावा करने वाले इन दलों को निर्दलियों के भरोसे ही जीत मिल सकती है। बहुमत का आंकड़ा 24 है, जिसे पाने के लिए तीनों दलों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत की कुल 46 सीटों पर हुए चुनाव में इस बार भाजपा ने 10, सपा ने नौ और कांग्रेस ने पांच पर जीत दर्ज की है। शेष 22 सीटों निर्दलीय आगे रहे हैं। बसपा का खाता नहीं खुल सका। तीनों दल जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पाने का ख्वाब देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन इसके लिए जरूरी 24 सदस्यों का समर्थन किसी के पास फिलहाल नहीं है। जाहिर सी बात है कि बहुमत के अंक साधने के लिए इन दलों को निर्दलियों की हरहाल में जरूरत पड़ेगी। यानी निर्दलियों का रुझान जिस तरफ हुआ जिला पंचायत की सत्ता भी उसी के हाथ में होगी। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीट सामान्य वर्ग के आरक्षित है।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने दावा किया है पार्टी के समर्थित 10 प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। सपा, कांग्रेस और निर्दलीय के जिला पंचायत सदस्य उनके संपर्क में हैं। जब सपा की सरकार थी, तब भी भाजपा चुनाव जीती थी और इस बार भी जीत सुनिश्चित है।
वहीं, सपा जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने दावा किया है कि उनके नौ प्रत्याशी जिला पंचायत का चुनाव जीते हैं और छह प्रत्याशी ऐसे हैं जो जीतने के बाद सपा में आ गए हैं। अब सपा के 15 जिला पंचायत सदस्य हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने दावा किया कि कांग्रेस समर्थित पांच प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। सपा, भाजपा और निर्दलीय सदस्य उनके संपर्क में हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा। बता दें कि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed